नई दिल्ली: गुजरात में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली है। पार्टी लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। अब सरकार बनाने की तैयारी है।

भूपेंद्र पटेल ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ दिल्ली के लिए रवान हो गए। भूपेंद्र पटेल और सीआर पाटिल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नई मंत्रिमंडल के नामों को लेकर नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।

Advertisment

भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राज्य में नई सरकार का गठन करने के लिए राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा दिया है। भूपेंद्र पटेल सोमवार (12 दिसंबर) को शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ