कल 8 बजे तक रिफंड, मिसिंग बैग पहुंचाएं घर… उड्डयन मंत्रालय का IndiGo एयरलाइन को बड़ा आदेश

IndiGo Flights Cancellation Crisis: इंडिगो एयरलाइन के लिए केंद्र सरकार ने एक और आदेश जारी किया है. केंद्र ने एयरलाइन को यात्रियों को रिफंड देने और उनके मिसिंग बैग तलाशकर घर तक पहुंचाने को कहा है. दोनों आदेशों की पालना के लिए समयसीमा भी निर्धारित की गई है.

indigo airline

इंडिगो की 2000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं.

विज्ञापन

IndiGo Airline Flight Crisis: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने से गहराए संकट के बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय का एक और आदेश आया है. मंत्रालय ने एयरलाइन को आदेश दिया है कि कंपनी पैसेंजर्स को अगले 48 घंटे में रिफंड दे और 48 घंटे के अंदर मिसिंग बैग तलाशकर यात्रियों के घर पहुंचाए. रविवार 8 बजे तक रिफंड के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश एयरलाइन को दिया गया है. आदेश की पालना नहीं होने पर एक्शन की चेतावनी भी है.

मनमाने किराये पर भी लगाई लगाम

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने सभी एयरलाइंस के लिए किराया सीमा लागू करते हुए एक आदेश जारी किया था. केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने आदेश में कहा कि सभी एयरलाइंस मुसीबत के समय का फायदा न उठाए और तय सीमा के अंदर ही टिकट का किराया निर्धारित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. निर्देश दिया गया है कि तय सीमा में किराया निर्धारित करने की व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक इंडिगो पर गहराया संकट खत्म नहीं हो जाता.

Advertisment

देशभर में रद्द हुईं इंडिगो की उड़ानें

बता दें कि टेक्निकल ग्लिच, खराब मौसम, नियमों में गड़बड़ी और स्टाफ की कमी के कारण इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं. पिछले 5 दिन से देशभर के एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 2000 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं. इस वजह से यात्री परेशान हैं और एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं. लोगों में गुस्सा और आक्रोश भी है. एयरपोर्ट पर एयरलाइन अधिकारियों की तरफ से अपडेट न मिलने पर लोग बहसबाजी कर रहे हैं.

लोगों का कहना है कि एयरलाइन की वजह से उनके कई जरूरी काम अटक गए हैं. आर्थिक नुकसान अलग से उठाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ