फ्लाइट के लिए मनमाने किराये पर सरकार का बड़ा फैसला, IndiGo संकट के चलते केंद्र सरकार ने कसी नकेल

Air Flight Ticket Fares: इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों को लेकर गहराए संकट का दूसरी एयरलाइंस ने फायदा उठाया. एयरलाइंस ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है, जिस पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है. मंत्रालय ने हवाई टिकट किराया सीमा व्यवस्था लागू कर दी है.

Aviation Ministry | IndiGo Airline | Flights Crisis

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें पिछले 5 दिन से कैंसिल हो रही हैं.

Flight Ticket Fares Update: इंडिगो की उड़ानों को लेकर गहराए संकट के बीच केंद्रीय मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है. मुसीबत के समय का फायदा उठाते हुए कुछ एयरलाइंस ने अपनी टिकटों के दाम दोगुने कर दिए और मनमाने तरीके से वसूली करने लगी. इसकी शिकायतों पर मंत्रालय ने कड़ा संज्ञान लिया और यात्रियों को अवसरवादी कीमतों से बचाने के लिए अपने नियामक अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रभावित रूटों पर किराया सीमा व्यवस्था लागू कर दी.

विज्ञापन

आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश

मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को आधिकारिक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन करें. वहीं यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती. मंत्रालय का यह कदम उठाने का उद्देश्य बाजार में मूल्य अनुशासन बनाए रखना और संकट की घड़ी में यात्रियों का शोषण होने से रोकना है. वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और मरीज को राहत देना है, जिन्हें आवश्यकता से अधिक यात्रा करनी पड़ रही है. आदेश की पालना हो रही है या नहीं, इसकी निगरानी की जाएगी. उल्लंघन होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

5 दिन से कैंसिल हो रहीं इंडिगो की उड़ानें

बता दें कि पिछले 5 दिन इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द हो रही हैं. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, पटना, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्ट पर 5 दिन में 2000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं. इसके चलते यात्रियों में निराशा और गुस्सा है. यात्रियों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी दोनों उड़ानी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि उनकी पढ़ाई, एग्जाम, हेल्थ, बिजनेस मीटिंग समेत कई तरह के जरूरी काम अटक गए हैं और ऐन मौके पर दूसरा इंतजाम करना मुश्किल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ