छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा एक्शन, NTA से बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी

सरकार ने एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे और भी बड़ा एक्शन हो सकता है.

NTA
विज्ञापन

पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार शाम को सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे और भी बड़ा एक्शन हो सकता है. कुछ अफसरों पर कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है. साथ ही बताया जा रहा है कि कई सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP

प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच एक बार फिर बातचीत हुई. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से मुलाकात की. बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने उनकी तीन मांगों में से 2 पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, हालांकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं हो सका है. केंद्र सरकार कल दोपहर तक अपना जवाब देगी.

विज्ञापन

संशोधित बिल को कैबिनेट में मंजूरी

पीएम मोदी ने गुरुवार को आधी रात वीडियो संदेश जारी करके पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा और जुर्माने वाला बिल लाने का ऐलान किया था. फिर शुक्रवार को बिल को कैबिनेट में पेश करके मंजूरी भी दे दी गई. अब इस बिल को अगले हफ्ते संसद में पेश करके मंजूर कराया जाएगा. मोदी सरकार की योजना पेपर लीक के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने का है. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है.

विज्ञापन

CJP प्रोटेस्ट में वांटेड अपराधी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के Facial Recognition System (FRS) ने प्रदर्शन में पहुंचे 215 वांटेड अपराधियों की पहचान की है. दावा है कि ये अपराधी न सिर्फ प्रदर्शन में पहुंचे, बल्कि हिंसक भीड़ जुटाने और माहौल को दंगों जैसा बनाने की कोशिश में भी शामिल रहे. पुलिस के इस सिस्टम ने इन अपराधियों की तस्वीरों के जरिए पहचान की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ