जंतर-मंतर पर पैलेट गन से जबलपुर का इरशाद जख्मी, छर्रे लगने के बाद आंख की हुई सर्जरी

सरकार का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि छात्रों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पैलेट गन यूज की गई थी. (विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

P Gun

दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले इरशाद मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि जबलपुर के पाटन निवासी इरशाद आंदोलन में शामिल हुआ था, जहां उनकी आंख में गंभीर चोट आई है.

विज्ञापन

इस पूरे मामले पर इरशाद के बड़े भाई शेख मुस्तफा मंसूरी ने कहा, ‘हमें 20 तारीख की शाम करीब 8 बजे उसके एक दोस्त के जरिए जानकारी मिली कि वह जंतर-मंतर में घायल हो गया है. खबर सुनकर हम काफी घबरा गए थे. पिताजी दिल्ली पहुंच चुके हैं और वहीं उसकी देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इरशाद की आंख का ऑपरेशन हो चुका है.’

विज्ञापन

घर वालों का कहना है कि हमें पहले से यह जानकारी नहीं थी कि वह जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है. हमें तो तभी पता चला, जब वह घायल होकर अस्पताल पहुंच गया. इरशाद ने इंदौर से MBA की पढ़ाई की है और दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैं.

विज्ञापन

हालांकि, सरकार का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि छात्रों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पैलेट गन यूज की गई थी.

विज्ञापन

‘पुलिस ने छात्रों पर चलाई पैलेट गन…’, राहुल गांधी का दावा

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पीड़ित युवक को मीडिया के सामने पेश किया. राहुल गांधी ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे इस छात्र पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है.

विज्ञापन

राहुल गांधी का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. राहुल गांधी ने मीडिया के सामने एक 19 वर्षीय छात्र को लगी गंभीर चोटों को दिखाया और दावा किया कि पैलेट गन का इस्तेमाल होने से कुछ छात्रों की आंखों की रोशनी तक प्रभावित हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ