हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Goa news: पहले 13 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर महिला ने की दो बार आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन

गोवा में एक महिला ने पहले अपनी 13 महीने की बेटी की हत्या कर दी फिर दो बार खुद जान देने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस ने ये भी कहा कि हम मामले की सभी एंगलों से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

वास्को थाना के पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि चिकालिम में रहने वाली 38 साल की एक महिला ने शनिवार को अपनी 13 महीने की बेटी की हत्या कर दी। फिर दो बार अपनी जान देने की कोशिश की। कपिल नायक ने बताया कि बेटी की हत्या के बाद महिला ने पहले अपनी कलाई की नस काट ली। इसके बाद जुआरी पुलिस से कूद गई लेकिन कोस्ट गार्ड और कंस्ट्रक्शन में जुटी एक कंपनी के कर्मियों ने उसे बचा लिया।

हाल ही में जर्मनी से लौटी है महिला

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला हाल ही में जर्मनी से लौटी है। महिला का पति जर्मनी में जॉब करता है। डिप्टी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चलता है कि महिला जर्मनी से आने के बाद से उदास रहती थी। वह घर की पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि दूसरी मंजिल पर उसके माता-पिता रहते हैं, जो घर के मालिक हैं और केरल के मूल निवासी हैं।

डिप्टी एसपी ने बताया कि महिला ने पहली बार हाथ की कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाई काटने के बाद महिला ने जुआरी पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल, महिला को गोवा मेडिकल कॉलेज, बम्बोलिम में भर्ती कराया गया है।

बच्ची की हत्या की ऐसे मिली जानकारी

पुलिस ने बताया कि बच्ची की हत्या की जानकारी तब मिली जब महिला के पिता को फोन कर उसके सुसाइड की कोशिशों के बारे में जानकारी दी गई। सूचना के बाद घबराए माता-पिता महिला के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बच्ची की लाश देखी। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता के अलावा उसके पति के वारदात की सूचना दे दी गई है। वह जर्मनी से गोवा के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने कहा, “हम महिला के पति से बात करेंगे और आगे की जानकारी हासिल करेंगे।” पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि बच्ची के पोस्टमार्टम और रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें