गोवा क्लब आग : लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा, सरकार ने रद्द किए दोनों के पासपोर्ट, नहीं जा पाएंगे फुकेट से आगे

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के बाद दोनों लूथरा ब्रदर्स, देश छोड़कर फुकेट भाग गए थे.

goa-news (1)
विज्ञापन

गोवा के जिस क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, उसके मालिक गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं. क्लब में आग लगने के बाद दोनों लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर फुकेट भाग गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब क्लब में आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी, तभी लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ने की योजना बना रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के एक घंटे बाद ही दोनों भाईयों ने थाइलैंड की टिकट बुक करवा ली थी. लूथरा ब्रदर्स के एक पार्टनर अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. अजय गुप्ता भी बीमारी का बहाना करके अस्पताल में भर्ती हो गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है. अब लूथरा ब्रदर्स पासपोर्ट रद्द होने की वजह, फुकेट से आगे नहीं जा पाएंगे. इससे पहले दोनों के खिलाफ मंगलवार को ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था. अब तक पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “गोवा में आग लगने की घटना के तुरंत बाद, गृह विभाग, अग्निशमन विभाग और प्रशासन सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. जिन छह लोगों को भर्ती कराया गया है, उनका गोवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. 25 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंपे जा रहे हैं. हमने प्रधानमंत्री राहत कोष को मृतकों के विवरण के बारे में जानकारी दे दी है. अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. और जिन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत होगी, उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेगी. सरकार ने तीन लोगों को निलंबित भी किया है. एक मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है. जांच की रिपोर्ट आठ दिनों के भीतर आ जाएगी. फिर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.”

विज्ञापन

लोग जिंदा जल रहे थे, मालिक टिकट बनवा रहे थे

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रात करीब 1.17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के जरिए दोनों भाइयों ने ये टिकट बुक करवाए थे. उसी वक्त पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थीं. वहीं, लोग खुद को आग से बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई थी. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा था.

कोर्ट से राहत नहीं

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को तत्काल अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. दोनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट ने तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने इस पर गोवा सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए दोनों भाईयों ने खुद को पीड़ित बताया. उनका कहना था कि उन्हें बिना किसी आधार के आरोपी बनाया जा रहा है. लेकिन कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि मामला गंभीर है और पहले गोवा सरकार का जवाब सुना जाएगा.

विज्ञापन

मुंबई के होटल-पब और क्लबों पर एक्शन

गोवा हादसे के बाद मुम्बई महानगरपालिका और फायर ब्रिगेड की टीम ने ताबड़तोड़ सरप्राइस निरीक्षण शुरू कर दिया है. बीएमसी ने शहर के क्लब्स, पब्स और रेस्टोरेंट्स में सरप्राइज फायर सेफ्टी इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है. बीएमसी की फायर कंप्लायंस सेल आज से एक्शन मोड में आ गई है. बुधवार से मुम्बई के अलग अलग क्लब्स,फ़ूड जॉइंट,पब और बार रेस्टोरेंट में सरप्राइज विजिट शुरू कर दिया गया है.कमला मिल के बगल की फिनिक्स मिल के कई फूड जॉइंट्स में बीएमसी और मुम्बई फायर ब्रिगेड की टीम ने जॉइंट सरप्राइज विजिट किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ