Goa CM Pramod Sawant News: गणेश उत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई से कोंकण और गोवा पहुंचते हैं। गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र से गोवा तक सरकारें बैठकें करके तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं। इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने PWD अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बप्पा के आगमन में किसी भी तरह का विघ्न न पड़े इसका ध्यान रखा जाए।
उन्होंने तत्काल गोवा की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। सीएम सावंत ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव में गेमचेंजर बनेगी लड़की बहन योजना? 1 करोड़ महिलाओं को लाभ
‘इंजीनियर होंगे जिम्मेदार’
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 100 से ज्यादा ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गणेश उत्सव का त्योहार गोवा में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर किसी भी प्रकार का विघ्न न पड़े इसके लिए हमने PWD अधिकारियों को गणेश उत्सव से पहले गड्ढे भरने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ और गड्ढे की वजह से किसी की मौत होती है तो संबंधित विभाग के इंजीनियर जिम्मेदार होंगे।
ये भी पढ़ेंः भड़काऊ बयानबाजी से शिरडी में तनाव, रामगिरी महाराज के खिलाफ FIR
महाराष्ट्र में भी जबरदस्त तैयारी
दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने भी अधिकारियों को निर्देश देकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि बात इस बार इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाया जाएगा। वहीं मुम्बई सहित अन्य शहरों में कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों को तमाम तरह की सुविधा मुहैया करा रही है। अतिरिक्त ट्रेन और बसें चलाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने गणेश भक्तों को एक और सौगात दी है।
शिंदे सरकार ने गणेश भक्तों के लिए सड़कों को टोल फ्री कर दिया है। हालांकि यह आदेश सिर्फ स्टेट हाईवे पर लागू होगा। राज्य सरकार ने इको बप्पा नाम का एक ऐप भी जारी किया है, जिसमें गणेश चतुर्थी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
संबंधित खबरें
'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
16 mins agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
28 mins agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
1 hr ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
1 hr agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
1 hr ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
4 hrs agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
4 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines