---विज्ञापन---

महाराष्ट्र चुनाव में लड़की बहन योजना से 1 करोड़ महिलाओं को लाभ, क्या चुनाव में बनेगी गेमचेंजर

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक होने वाली है। महाराष्ट्र सरकार ने 1 करोड़ महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना का ऐलान किया है। रक्षाबंधन से पहले महाराष्ट्र सरकार 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उनके खाते में दो महीने की राशि 3 हजार रुपये दे सकती है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ऐलान किया है कि 17 अगस्त से मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किए जाएंगे। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं योजना की लाभार्थी हैं।

ये भी पढ़ेंः भड़काऊ बयानबाजी से शिरडी में तनाव, रामगिरी महाराज के खिलाफ FIR, सीएम शिंदे बोले- संतों को कोई छू नहीं सकता

---विज्ञापन---

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लड़की बहन योजना का लाभ 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। बुधवार को सरकार ने इस योजना का ट्रायल किया।

शिवराज सिंह चौहान ने दिखाया रास्ता

महाराष्ट्र सरकार की योजना मध्य प्रदेश की योजना की तर्ज पर है। लाडली बहन योजना के जरिए शिवराज सिंह चौहान ने 2023 के विधानसभा चुनाव सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए अपनी सरकार बचा ली थी। चौहान की इस योजना की धमक हर राज्य सरकार ने महसूस की है। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल पेश बजट में अपनी इस योजना का ऐलान किया है। इसके लिए 46 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे नहीं बनेंगे महाराष्ट्र के CM? विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

कौन सी महिलाएं हैं पात्र

21 से 65 वर्ष आयु की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। यह योजना केवल महाराष्ट्र के निवासियों के लिए लागू है। योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये कम होनी चाहिए। योजना में आवेदन करने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। महिलाओं के पंजीकरण के लिए सरकार ने ‘नारी शक्ति दूत’ नामक एक ऐप भी शुरू किया है। मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन केंद्रों पर भी आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

---विज्ञापन---

कर्नाटक में भी ऐसी योजना

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गारंटियों में महिलाओं के लिए 2 हजार रुपये महीना देने का ऐलान किया था। इस योजना का लाभ कर्नाटक की गृहिणियों को मिल रहा है।

First published on: Aug 17, 2024 02:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola