गणेश चतुर्थी से पहले गड्ढा मुक्त हों गोवा की सड़कें! नहीं तो इन पर गिरेगी गाज, CM का बड़ा ऐलान

Goa CM Pramod Sawant News: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गणेश चतुर्थी त्यौहार को देखते हुए वे सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। वहीं महाराष्ट्र में भी गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरों पर है।

गणेश चतुर्थी से पहले गोवा की सड़कों को बेहतर करने का निर्देश सीएम ने जारी किया है।

गणेश चतुर्थी से पहले गोवा की सड़कों को बेहतर करने का निर्देश सीएम ने जारी किया है।

Goa CM Pramod Sawant News: गणेश उत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई से कोंकण और गोवा पहुंचते हैं। गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र से गोवा तक सरकारें बैठकें करके तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं। इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने PWD अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बप्पा के आगमन में किसी भी तरह का विघ्न न पड़े इसका ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

उन्होंने तत्काल गोवा की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। सीएम सावंत ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

‘इंजीनियर होंगे जिम्मेदार’

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 100 से ज्यादा ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गणेश उत्सव का त्योहार गोवा में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर किसी भी प्रकार का विघ्न न पड़े इसके लिए हमने PWD अधिकारियों को गणेश उत्सव से पहले गड्ढे भरने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ और गड्ढे की वजह से किसी की मौत होती है तो संबंधित विभाग के इंजीनियर जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी जबरदस्त तैयारी

दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने भी अधिकारियों को निर्देश देकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि बात इस बार इको फ्रेंडली गणेश उत्सव मनाया जाएगा। वहीं मुम्बई सहित अन्य शहरों में कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य सरकार गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों को तमाम तरह की सुविधा मुहैया करा रही है। अतिरिक्त ट्रेन और बसें चलाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने गणेश भक्तों को एक और सौगात दी है।

विज्ञापन

शिंदे सरकार ने गणेश भक्तों के लिए सड़कों को टोल फ्री कर दिया है। हालांकि यह आदेश सिर्फ स्टेट हाईवे पर लागू होगा। राज्य सरकार ने इको बप्पा नाम का एक ऐप भी जारी किया है, जिसमें गणेश चतुर्थी से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ