---विज्ञापन---

देश angle-right

गोवा क्लब अग्निकांड: भारत पहुंचते ही सीधे जेल जाएंगे लूथरा ब्रदर्स, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका

भारत पहुंचने से पहली लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि भारत पहुंचते ही दोनों को पहले जेल जाना होगा.

---खबर नीचे जारी है---

गोवा के Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में भीषण आग की घटना के तुरंत बात थाइलैंड भागने वाले लूथरा ब्रदर्स गौरव और सौरभ लूथरा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. शुक्रवार को उन्हें थाईलैंड के एक होटल से गिरफ्तार किया गया, अब लूथरा ब्रदर्स को भारत वापस लाने की कवायद भी तेज हो गई है. भारत पहुंचने से पहली लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि भारत पहुंचते ही दोनों को पहले जेल जाना होगा.

नाइटक्लब में आग से गई 25 लोगों की जान


गोवा में स्थित लूथरा ब्रदर्स के नाइटक्लब में सुरक्षा खामियों के चलते आग की घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी. एक तरफ जहां लोग नाइटक्लब में आग से अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं हादसे के परिणाम का एहसास होते ही लूथरा ब्रदर्श भारत छोड़ने की फिराक में जुट गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग लगने के 5 घंटे बाद ही लूथरा ब्रदर्स इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भागने में कामयाब रहे. जांच एजेंसियों को जब तक इसकी भनक लगती, सौरभ और गौरव देश छोड़ चुके थे.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Goa Night club Fire Case में मृतक के परिवार का बड़ा आरोप, ‘टुकड़े-टुकड़े में दे रहे थे बॉडी’

लूथरा ब्रदर्स की भारत वापसी होगी जल्द


लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने के लिए गोवा सरकार ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और थाईलैंड की सरकार से संपर्क किया. थाईलैंड में पहुंचने के करीब 48 घंटे बाद ही लूथरा ब्रदर्स को स्थानीय पुलिस द्वारा एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. अब भारतीय एजेंसियां दोनों आरोपियों को भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई हैं. किसी भी समय लूथरा ब्रदर्स को भारत वापस लाया जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

लूथरा ब्रदर्स ने फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों कमाए

Goa में हुए हादसे के बाद देशभर में रोमियो लेन क्लब पर भी सवाल उठ रहे हैं. लूथरा ब्रदर्स ने कुछ ही सालों में अपने साम्राज्य को इतना बड़ा लिया कि जगह-जगह फ्रेंचाइजी मॉडल शुरू कर लिया. नोएडा के सेक्टर ऐसी ही दो फ्रेंचाइजी हैं, पहला- सेक्टर 62 और दूसरा 49 में. सेक्टर 62 में करीब एक साल पहले इस फ्रेंचाइजी को दिया गया है. रोमियो लेन इतना बड़ा नाम बन गया था कि लोग सिर्फ इसको नाम के ही 50 लाख से 1 करोड़ तक फ्रेंचाइजी मॉडल में ले रहे थे. लूथरा ब्रदर्स को मुनाफे से मोटा कमीशन मिलता था.

यह भी पढें: गोवा क्लब अग्निकांड: भारत पहुंचते ही सीधे जेल जाएंगे लूथरा ब्रदर्स, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 11, 2025 06:09 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola