Goa Night club Fire Case में मृतक के परिवार का बड़ा आरोप, 'टुकड़े-टुकड़े में दे रहे थे बॉडी'

गोवा के नाइटक्लब में लगी आग ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली. हादसे की एक चश्मदीद ने न्यूज 24 से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि किस तरह वो मदद के लिए रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन फिर भी उनकी आंखों के सामने 3 बहनें और पति झुलस गए.

Goa Night Club Fire

Goa Fire Incident

Goa Night club Fire Case: ‘गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में एक के बाद एक धर पकड़ जारी है. हर दिन नए पन्ने खुल रहे हैं. क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सीबीआई के इंटरपोल ने जिस तेजी से लूथरा बंधुओं पर एक्शन लिया, ये गिरफ्तारी उसी का सबूत है. सूत्रों के मुताबिक जैसे ही दोनों भाईयों के भागने की पुष्टि हुई, वैसे ही विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए. विदेश मंत्रालय के इस कदम ने लूथरा ब्रदर्स की इंटरनेशनल यात्रा के रास्ते बंद कर दिए और वो थाईलैंड में ही फंसे रह गए. अब दोनों को भारत वापस लाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है.

अग्निकांड की चश्मदीद की आपबीती

गोवा अग्निनकांड में झुलसे 25 लोगों में एक ही परिवार के 4 लोग भी शामिल थे. दरअसल इस परिवार के 5 लोग हादसे के वक्त क्लब में ही मौजूद थे, जिनमें से सिर्फ एक ही महिला जिंदा बच पाई. भावना नामक महिला ने अपनी आंखों के सामने अपने पति और 3 बहनों को खो दिया. न्यूज 24 के साथ हुई खास बातचीत में भावना ने पूरी आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि वो हादसे के वक्त रोती रही और मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही. अग्निकांड की चश्मदीद ने बताया कि 45 मिनट तक उनकी मदद के लिए कोई भी नहीं आया, फायर ब्रिगेड भी देरी से पहुंची. भावना ने कहा कि उन्हें अपनों की डेड बॉडी भी टुकड़ों में सौंपी गई. इस दर्द से गुजरते हुए उन्होंने अपील की है कि क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उनकी सारी प्रॉपर्टी कुर्क की जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ