बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी कॉलेज में छात्रा की हत्या, मामला एक तरफा प्यार का, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
Edited By Amit Kasana

MP Crime News
Edited By Amit Kasana

MP Crime News
कर्नाटक: बेंगलुरु में एक कॉलेज से 19 वर्षीय छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। फौरी तौर पर बताया गया कि पवन कल्याण नाम का शख्स लड़की से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन जब लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया, तो उसने लड़की को मार डाला। आरोपी ने कॉलेज में इस इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि लड़के ने हत्या करने के बाद सुसाइड करने का भी प्रयास किया।
Karnataka | A man attempted suicide after stabbing to death a woman inside the Presidency College premises today. It's suspected that there was a fight between the man and the woman on the issue of love: Bengaluru Police
— ANI (@ANI) January 2, 2023
ये घटना सोमवार की है। पवन कल्याण नाम का लड़का कॉलेज में पहुंचा। यहां उसने छात्रा लायस्मिथा को चाकू से हमला से हमला कर दिया। इसके बाद उसी चाकू से उसने अपनी जान लेने की भी कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों व गार्ड ने उसे बचा लिया। लायस्मिथा को घायल अवस्था में समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक लयस्मिथा बैंगलोर ग्रामीण स्थित कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी दूसरे संस्थान का छात्र है। सूत्रों के मुताबिक लड़का मृतका से एक तरफा प्यार करता था। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: