फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 % की GDP ग्रोथ को पीएम मोदी ने बड़ी तरक्की बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की. पीएम मोदी ने लिखा- ”वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% की शानदार GDP ग्रोथ एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है. भारतीयों की सामूहिक ताकत ने ये सुनिश्चित किया कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बावजूद भारत ने ऐसी ग्रोथ हासिल की. निराशावादी गलत साबित हुए और भारत ने एक बार फिर कामयाबी की नई ऊंचाई छू ली है.”
ये भी पढ़ें: PM मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात, SCO समिट के दौरान हुई अहम बातचीत
निर्मला सीतारमण ने भी की तारीफ
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी GDP ग्रोथ के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही में वास्तविक GDP में 7.8% की बढ़ोतरी का अनुमान है. वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही में नॉमिनल GDP में 10.3% की बढ़ोतरी का अनुमान है, जबकि वास्तविक GVA में 8.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है.NDA सरकार ने जो सुधार और अर्थव्यवस्था का कुशल प्रबंधन किया, जो अच्छे नतीजे दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार, सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसर और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
सरकार ने जारी किए आंकड़े
केंद्र सरकार ने 31 अगस्त को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही के GDP आंकड़े जारी किए, जो काफी पॉजिटिव रहे. आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून में नॉमिनल जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अप्रैल-जून तिमाही में देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.2% का इजाफा हुआ, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8.3% था. स सरकार का मानना है कि दुनियाभर में हो रही आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इंडियन इकॉनोमी तरक्की कर रही है. सर्विस सेक्टर में 12.1% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. सर्विस सेक्टर में ये बढ़ोतरी फाइनेंशियल, रियल एस्टेट, IT, प्रोफेशनल सर्विसेज और प्रॉपर्टी से जुड़ी सेवाओं की वजह से हुई है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी पहुंचे किर्गिस्तान, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
58 mins agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
2 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 hrs agoयूथ को साधने के लिए BJP की रणनीति! रील्स, रॉक म्यूजिक और नया फॉर्मूला तैयार
2 hrs agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
3 hrs agoचीनी को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एथेनॉल उत्पादन में नहीं होगी यूज
4 hrs agoदिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी ठंड? IMD का अलर्ट
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines