---विज्ञापन---

देश

इंडिया से ‘भारत’ हो गया अपना देश? G-20 मेगा इवेंट से PM मोदी ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

G20 Summit Updates Bharat Vs India Row: इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। भारत मंडपम में एक बैठक के दौरान पीएम मोदी की टेबल पर इंडिया की जगह रोमन में भारत लिखा दिखा। इस तरह […]

G20 Summit Updates Bharat Vs India Row: इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। भारत मंडपम में एक बैठक के दौरान पीएम मोदी की टेबल पर इंडिया की जगह रोमन में भारत लिखा दिखा। इस तरह से जी-20 सम्मेलन शुरू होने के साथ देश का नाम औपचारिक रुप से भारत हो गया है।

देश का नाम भारत किए जाने की पहल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विदेशी नेताओं को भेजे गए रात्रिभोज निमंत्रण पत्र से हुई। पीएम मोदी जब इंडोनेशिया गए, तब भी वे बतौर भारत के प्रधानमंत्री गए। केंद्र के इस कदम पर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनके गठबंधन INDIA से डरी हुई है। इसके चलते सरकार देश का नाम बदल रही है। विपक्ष का आरोप है कि इस महीने के अंत में होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार ने देश का नाम इंडिया से भारत करना चाहती है।

---विज्ञापन---

G20 पुस्तिका में भी भारत लिखा

भारत शब्द का इस्तेमाल विदेशी प्रतिनिधियों के लिए बनाई गई G-20 पुस्तिका में भी किया गया है। पुस्तिका का शीर्षक है- भारत, लोकतंत्र की जननी। पुस्तिका में लिखा गया है कि देश का अधिकृत नाम भारत है। इस बात का जिक्र संविधान और 1946-48 की चर्चाओं में भी शामिल है।

---विज्ञापन---

विपक्ष और सरकार में ठनी

विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र पर तीखा हमला बोला है। इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार इतिहास को विकृत कर रही है और भारत को विभाजित कर रही है।

बीजेपी नेताओं ने विरोध करने वाले विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया है। उन पर देश और संविधान का विरोधी करार दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करने का फैसला औपनिवेशिक मानसिकता के खिलाफ एक बड़ा बयान है। यह पहले ही हो जाना चाहिए था। इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। ‘भारत’ हमारा परिचय है और हमें इस पर गर्व है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गरीबों और जानवरों को छिपा रही सरकार, G-20 के बीच राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

First published on: Sep 09, 2023 04:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola