G20 Summit से पहले प्रगति मैदान की ओर से विस्फोटक ले जाने की सूचना, जानें फिर क्या हुआ?

G20 Summit Pragati Maidan man arrested hoax call about guns and explosives
विज्ञापन

G20 Summit Pragati Maidan Man Explosives Alert: एक शख्स ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि एक ऑटो रिक्शा में बंदूक और बम रखकर प्रगति मैदान की ओर ले जाया जा रहा है। G20 बैठक के शुरू होने से कुछ घंटे पहले मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन में आई। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि  कॉल फर्जी था। ट्वीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, जी20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर दिल्ली के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी अलर्ट जारी किया। शख्स की ओर से दावा किया गया कि एक ऑटो-रिक्शा प्रगति मैदान की ओर बंदूकें और विस्फोटक ले जा रहा है।

Advertisment

आरोपी ने डीसीपी आउटर नॉर्थ को टैग कर दी जानकारी

पुलिस को जानकारी देने वाले शख्स की पहचान कुलदीप शाह के रूप में हुई। उसने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट लिखा और उसे डीसीपी आउटर नॉर्थ के आधिकारिक हैंडल को टैग किया। उसने लिखा कि एक ऑटो रिेक्शा चालक बंदूकों और विस्फोटकों के साथ प्रगति मैदान की ओर जा रहा है। उसने संबंधित ऑटो की तस्वीर के साथ गाड़ी का नंबर भी शेयर किया।

ट्वीट की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की। ऑटो रिक्शा के मालिक का पता लगाने पर जानकारी मिली कि गाड़ी का मालिक 50 साल गुरमीत सिंह है। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक हरचरण सिंह से मुलाकात की, जिसने पुलिस को बताया कि ऑटो उसके भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है।

हरचरण सिंह ने बताया कि वो कपड़े की खेप लेकर चांदनी चौक गया था। इस दौरान ऑटो की पार्किंग को लेकर वहां के स्थानीय कुलदीप शाह के साथ उसका विवाद हुआ था। इसलिए कुलदीप ने मुझे फंसाने के लिए पुलिस को झूठी जानकारी दी है। पुलिस ने इसके बाद ऑटो रिक्शा की तलाशी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शिकायत करने वाले कुलदीप को गिफ्तार कर लिया। कुलदीप ने पार्किंग विवाद की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने कुलदीप को जनता में गलत सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ