भिलोडा में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
Edited By Amit Kasana

अहमदाबाद में डूबने से चार की मौत
Edited By Amit Kasana

अहमदाबाद में डूबने से चार की मौत
ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद भिलोडा तहशील के शिलाद्री गाव के पास नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। यह सभी युवक बुधेली नदी में नहाने गए थे। जहां यह सब पानी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक सभी युवक शिलाद्री गांव के रहने वाले थे। मरने वालों की उम्र 15 से 20 साल है। सूचना मिलने पर तैराकों की टीम मोके पर पहुंची। बचाव दल ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिलोडा कॉटेज अस्पताल में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान कर ली गई है। पारंभिक जांच में नहाने के दौरान डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। परिनजों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: