Nuh Violence: ब्रजमंडल यात्रा निकालने के दौरान नूंह में सोमवार को हुई हिंसा की जांच जारी है। हरियाणा सरकार ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए अब तक 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, नूंह में हिंसा भड़काने में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका भी सामने आ रही है। गो रक्षक बजरंग दल की फरीदाबाद इकाई के मुखिया बिट्टू बजरंगी को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार तक कर लिया गया है। बिट्टू बजरंगी के अलावा मोनू मानेसर और कांग्रेस विधायक समेत 4 बड़े नाम सामने आए हैं।
1. मामन खान: नूंह में हुई हिंसा के लिए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान भी घिरे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मामन खान पर हिंसा के लिए भीड़ को भड़काने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता रमनीक सिंह मान ने मामन खान के विधानसभा में बोलते हुए वीडियो ट्वीट किए हैं। साथ ही विधायक के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए नूंह हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बिना नाम लिए कहा है कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मामन खान ने विधानसभा में गुरुग्राम के गौरक्षक मोनू मानेसर पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने मोनू की हथियारों और भाजपा नेताओं के साथ वीडियो भी दिखाया था। इस पर मामन खान भाजपा के पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता से बहस भी हुई थी और मामन खान ने विधायक जरावता और मोनू मानेसर को मेवात आने की चुनौती दी। इसी दौरान वह कुछ आपत्तिजनक बातें भी बोल गए थे।
ये भी पढ़िए- नूंह हिंसा में हरियाणा सरकार का एक्शन, ढहाई गईं 250 झुग्गियां; 200 से अधिक लोग गिरफ्तार
2. बिट्टू बजरंगी: गो रक्षक बजरंग दल की फरीदाबाद इकाई प्रमुख बिट्टू बजरंगी नूंह हिंसा में आपत्तिजनक बयानों के चलते गिरफ्तार हो चुका है। नूंह में हिंसा भड़कने से पहले बिट्टू बजरंगी के वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए थे। नूंह में यात्रा से पहले हबी बिट्टू बजरंगी का गो रक्षा संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। एक कथित फेसबुक वीडियो में बिट्टू बजरंगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि नूंह के लोगों को अपने ‘जीजाजी’ का फूल-मालाओं से स्वागत करना चाहिए। मामन खान का आरोप है कि इस बयान ने हिंसा को भड़काया था।
3. बाबा: नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान सोमवार को हुई हिंसा का एक और वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि मंदिर से भी फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाले अशोक बाबा उर्फ अशोक शर्मा का नाम सामने आया है। अशोक बाबा फरीदाबाद में बजरंग दल के विभाग संयोजक हैं। बाबा का कहना है कि यह उनकी लाइसेंसी बंदूक है। जब दंगाई मंदिर के बिल्कुल करीब आ गए और अंदर महिलाओं व बच्चों-बुजुर्गों की जान खतरे में पड़ गई तो उन्होंने सेल्फ डिफेंस में ये फायरिंग की। वहीं, वीडियो में अशोक बाबा फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़िए- Google Maps को अब बिना इंटरनेट के भी चलाना हुआ आसान! बस फॉलो करें ये तरीका
4. मोनू मानेसर: नूंह में हुई हिंसा की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने पहले ही कह चुके हैं कि नूंह हिंसा में बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की भूमिका की जांच की जा रही है। यहां पर बता दें कि इसी वर्ष फरवरी में हरियाणा के भिवानी में दो कथित गो तस्करों की हत्या का आरोपी मोनू मानेसर नूंह और गुरुग्राम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद फिर सुर्खियों में है। मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी कर नूंह में निकाले गए इस धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने की बात कही थी। आरोप है कि इस वीडियो में उसने भड़काऊ बातें की हैं। बताया जा रहा है कि मोनू मानेसर पालिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर है। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव खुद को बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक बताता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines