Google Maps को अब बिना इंटरनेट के भी चलाना हुआ आसान! बस फॉलो करें ये तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Google Maps Offline use Process: रोजमर्रा जगहों के अलावा जब किसी दूसरी जगह पर जाना होता है तो हम गुगल की खास सुविधाओं में से एक गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। खासतौर पर गूगल मैप्स वहां काम आता है जहां का रास्ता हमें सही से याद या पता नहीं होता है। इसके अलावा ट्रैफिक देखने, नजदीकी पेट्रोल पंप, रेस्ट्रा आदि जगहों को ढूंढने के लिए भी गूगल मैप का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस फीचर के माध्यम से गूगल ने कई लोगों के लिए सड़क पर चलना आसान कर रखा है। ये ही कारण है कि इसका इस्तेमाल आज के समय में लाखों भारतीयों द्वारा किया जाता है। हालांकि, समस्या तब बढ़ जाती है जब हम कहीं बीच रास्ते में फोन में नेटवर्क या इंटरनेट ना होने से फंस जाते हैं।
फोन में इंटरनेट ना होने पर अक्सर गूगल मैप्स (Google Maps use without Internet) काम करना बंद कर देता है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी आप फोन में गूगल मैप्स (Google Maps Tips and Tricks) को यूज कर सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अक्सर फोन में स्लो इंटरनेट की सुविधा होने पर गूगल मैप्स चलाने में समस्या आ जाती है। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या होने पर भी डेटा काम नहीं करता है। ऐसी स्थिति होने से पहले ही गूगल मैप्स पर वो एरिया सिलेक्ट कर ले, जहां आप जाने वाले हैं या जा रहे हैं। ये तरीका एंड्रॉइड फोन के लिए है जिसका इस्तेमाल करके आप गूगल मैप्स का यूज ऑफलाइन तौर पर कर सकते हैं।
ये भी पढ़िए- Flipkart Sale पर ऑफर्स की बहार, 45 हजार का ट्रांसपेरेंट फोन मात्र इतने रुपये में, जानिए Offers?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस तरीके से आप सिर्फ ऑफलाइन ड्राइविंग दिशा-निर्देश पा सकते हैं। अन्य तरह की जानकारी जैसे- आस पास ट्रैफिक कितना है, लेन मार्गदर्शन या वैकल्पिक मार्ग का पता नहीं चल सकेगा। इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है। अगर आप डेस्टिनेशन भी बदल रहे हैं और फिर से ऑफलाइन यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए भी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: