हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Wrestlers Vs Delhi Police: 'विपक्षी दलों ने पहलवानों का गलत इस्तेमाल किया...', पुलिस-पहलवानों के बीच हाथापाई पर बोले योगेश्वर दत्त

विज्ञापन
Wrestlers Vs Delhi Police

Wrestlers Vs Delhi Police: जंतर-मंतर पर रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद पहलवान सोमवार को दिल्ली से रवाना हो गए। इससे पहले रविवार को नई सांसद के सामने महिला महापंचायत को लेकर पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस ने पहलवानों समेत 109 लोगों पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बांधा डालने जैसे आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।

इस मुद्दे पर पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि विपक्षी दलों ने पहलवानों का गलत इस्तेमाल किया और देश की छवि खराब करने की कोशिश की। पहलवानों की मांग थी कि एफआईआर दर्ज की जाए और इसे दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ दर्ज की FIR, विनेश ने कहा- नया इतिहास लिखा जा रहा है

विज्ञापन

दत्त का यह बयान दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की मद्देनजर आया है। पहलवान बजरंग पुनिया साक्षी मलिक और अन्य को पुलिस ने रविवार को 10 घंटे तक हिरासत में रखा और बाद में दिन में रिहा कर दिया।

पहलवानों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े

महिला पहलवानों ने अपने विरोध के तहत नई संसद के सामने ‘महिला महापंचायत’ की घोषणा की थी। पहलवानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और नए संसद भवन की ओर बढ़ गए। इसके तुरंत बाद उन्हें बसों में भरकर अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया।

विज्ञापन

पूनिया बोले- यह देश का दुर्भाग्य

बजरंग पुनिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा था और वहां पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी मौजूद था।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अहंकारी राजा लोगों की आवाज को कुचल रहे है। जबकि ममता बनर्जी ने कहा कि शर्मनाक है हमारे चैंपियन के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola