Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ दर्ज की FIR, विनेश ने कहा- नया इतिहास लिखा जा रहा है

delhi police, FIR against wrestlers, wrestlers protest, Wrestlers Vs WFI Chief

Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस की ओर से जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया शामिल हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कहा, “पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और विरोध में शामिल अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ पहलवान विरोध करने के लिए रात में जंतर-मंतर आए थे, उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।”

विज्ञापन

नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे पहलवानों को किया था डिटेन

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नए संसद भवन की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटे बाद आई है। उधर, दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगट ने कहा कि एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।

विज्ञापन

विनेश फोगट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली पुलिस यौन उत्पीड़न के लिए बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 दिन लेती है लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लेती है। क्या देश तानाशाही में चला गया है? पूरी दुनिया देख रही है कि सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, बजरंग पुनिया ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक घर जाने का कोई मतलब ही नही है, मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम सब मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ