S Jaishankar Reply on Dinner: विदेश मंत्री एस जयशंकर अक्सर इंटरव्यू के दौरान अपने चतुराई भरे जवाब के लिए जाने जाते हैं। इसकी एक बानगी शनिवार को भी देखने को मिली। जब एएनआई से इंटरव्यू के दौरान जयशंकर से पूछा गया कि वे उत्तर कोरिया के पीएम किम जोंग या अमेरिकी व्यवसायी जाॅर्ज सोरोस में से किसके साथ डिनर करना पसंद करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी नवरात्रि है, उनका उपवास चल रहा है।
विदेश मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे लगता है कि अभी नवरात्रि है, मैं उपवास कर रहा हूं। विदेश मंत्री जयशंकर के जवाब पर वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। विदेश मंत्री के जवाब का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि जाॅर्ज सोरोस पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े आलोचक हैं। वहीं बीजेपी ने भी कई बार जाॅर्ज सोरोस पर भारत की लोकतांत्रिक प्रकिया में हस्तक्षेप करने आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में AAP नेता को मारी गोली, फाजिल्का में अकाली लीडर से हुई थी तीखी बहस
समिट के दौरान पाकिस्तान से बातचीत नहीं होगी
विदेश मंत्री ने शनिवार को बताया कि वे एससीओ समिट के दौरान पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करेंगे। राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की यात्रा बहुपक्षीय कार्यक्रम का हिस्सा है। मैं वहां पर भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के लिए नहीं जा रहा हूं। वहां एससीओ का एक अच्छा सदस्य बनकर जा रहा हूं।
9 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा पर विदेश मंत्री
बता दें कि बतौर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहली बार पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं। वे मोदी सरकार में पिछले 6 सालों से लगातार विदेश मंत्री हैं। वहीं आतंकवाद को लेकर पड़ोसी से बातचीत बंद होने के 9 सालों बाद किसी विदेश मंत्री की यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले सुषमा स्वराज आखिरी बार विदेश मंत्री रहते हुए पाकिस्तान की यात्रा पर गईं थीं।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कितने सच होंगे एग्जिट पोल के रुझान? क्या कहते हैं पुराने आंकड़े?
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines