Flat Booking Rules: हाल ही में नोएडा के आम्रपाली प्रोजेक्ट के फ्लैटों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट ने उन लोगों की बुकिंग रद्द करने का आदेश दिया जिन्होंने अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं लिया था। अब इन फ्लैट्स को किसी और को बेचने को कहा गया है। लेकिन ज्यादातर बुकिंग का अमाउंट नॉन रिफंडेबल होता है, यानी बुकिंग कैंसिल होती है तो उसका पैसा वापस नहीं किया जाता है। बुकिंग कैंसिल करने के एक मामले पर महाराष्ट्र रेरा ने फैसला सुनाया, जिसमें बताया गया कि बुकिंग की कितनी राशि जब्त की जा सकती है।
कितनी होती है बुकिंग राशि
रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 (RERA) के नियम के मुताबिक, बुकिंग राशि फ्लैट की कीमत के 10 प्रतिशत तक होती है। कई बार देखा जाता है कि फ्लैट बुक तो कर लिया जाता है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बुकिंग कैंसिल करनी पड़ती है। अब सवाल यह उठता है कि जमा की गई राशि आपको वापस मिल सकती है कि नहीं? महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) ने इस तरह के एक मामले पर फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: DDA की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में मिल रहे सस्ते फ्लैट, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई?
क्या था मामला?
महाराष्ट्र रेरा के सामने एक मामला आया जिसमें एक शख्स ने 67 लाख के फ्लैट की बुकिंग की थी। जिसके लिए खरीदार ने 3 अप्रैल 2022 को 1 लाख का रुपये जमा किए। लेकिन वित्तीय परेशानियों के चलते उसने अपने फ्लैट की बुकिंग कैंसिल कर दी। बुकिंग के 45 दिनों के अंदर बाकी की राशि जमा करनी होती है, लेकिन वह उस बकाया राशि को जमा नहीं कर पाया। बुकिंग कैंसिल होने के बाद बिल्डर ने फ्लैट की बुकिंग राशि जब्त कर ली।
जमा राशि का 1 प्रतिशत रखे बिल्डर
डेवलपर ने महाराष्ट्र रेरा के सामने तर्क दिया कि बुकिंग के दौरान जो शर्तों थी उसके मुताबिक खरीदार ने इस नियम पर सहमति जताई थी। इस दलील को खारिज करते हुए महाराष्ट्र रेरा फैसला सुनाया कि डेवलपर शख्स की जमा की गई राशि में से फ्लैट की कीमत का 1 प्रतिशत अपने पास रखकर बाकी की राशि खरीदार को वापस करे। रेरा ने यह फैसला 2022 के एक आदेश का हवाला देते हुए सुनाया, जिसमें कोई खरीदार 45 दिनों के अंदर बुकिंग कैंसिल करता है तो उसकी बुकिंग का 1 प्रतिशत ही जब्त किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा NH-34, इन जिलों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
9 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
58 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines