नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा NH-34, इन जिलों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Noida International Airport Connect With NH-34 : गौतमबुद्ध नगर में स्थित जेवर इंटनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने की कवायद चल रही है। नोएडा एयरपोर्ट को एनएच-34 से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Noida International Airport

Noida International Airport Connect With NH-34 : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नेशनल हाईवे-34 (NH-34) को जोड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस योजना को लेकर युमना प्राधिकरण और एनएचएआई के अधिकारियों की हुई बैठक में संभावित एलाइन्मेंट पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अब एनएच-34 का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एनएच-34 से किन जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा?

विज्ञापन

यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंच अथॉरिटी (UPIDA) ने गंगा एक्सप्रेस और नोएडा एयरपोर्ट को एक दूसरे जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का एलाइन्मेंट तैयार कर लिया है, लेकिन अभीतक नोएडा एयरपोर्ट की एनएच-34 से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इस मार्ग को बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन

खुर्जा या सिकंदराबाद, कहां से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

विज्ञापन

इस एलाइन्मेंट पर चर्चा हुई कि खुर्जा या सिकंदराबाद, कहां से नोएडा एयरपोर्ट की एनएच-34 से कनेक्टिविटी होनी चाहिए। उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से एमपी के लखनादौन तक फैला नेशनल हाईवे-34 गाजियाबाद, दादरी और बुलंदशहर से जुड़ता है। हालांकि, एनएच-34 को लेकर यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के लिए चर्चा शुरू हो गई है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई तेज करेंगे।

विज्ञापन

जानें किन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा?

नोएडा एयरपोर्ट से एनएच-34 के जुड़ने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर एमपी तक माल ढुलाई आसान हो जाएगी। नोएडा, दादरी, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ के लोग बिना किसी ट्रैफिक जाम के सीधे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। साथ ही समय की भी बचत होगी। बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा और एक राज्य से दूसरे राज्य आसानी से माल आ जा सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ