फ्लैट की बुकिंग कैंसिल की तो बिल्डर वापस नहीं करेगा पैसा? पढ़िए महाराष्‍ट्र रेरा का आदेश

Flat Booking Rules: सपनों का घर खरीदते समय लोग अपने जीवन भर की कमाई उसमें लगा देते हैं, लेकिन कई लोगों को घर या फ्लैट की बुकिंग के नियमों के बारे में नहीं पता होता है, जिसकी वजह से वह अपने पैसे गंवा सकते हैं।

flat booking Rules

Flat Booking Rules: हाल ही में नोएडा के आम्रपाली प्रोजेक्ट के फ्लैटों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट ने उन लोगों की बुकिंग रद्द करने का आदेश दिया जिन्होंने अभी तक फ्लैट पर कब्जा नहीं लिया था। अब इन फ्लैट्स को किसी और को बेचने को कहा गया है। लेकिन ज्यादातर बुकिंग का अमाउंट नॉन रिफंडेबल होता है, यानी बुकिंग कैंसिल होती है तो उसका पैसा वापस नहीं किया जाता है। बुकिंग कैंसिल करने के एक मामले पर महाराष्‍ट्र रेरा ने फैसला सुनाया, जिसमें बताया गया कि बुकिंग की कितनी राशि जब्त की जा सकती है।

कितनी होती है बुकिंग राशि

रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 (RERA) के नियम के मुताबिक, बुकिंग राशि फ्लैट की कीमत के 10 प्रतिशत तक होती है। कई बार देखा जाता है कि फ्लैट बुक तो कर लिया जाता है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बुकिंग कैंसिल करनी पड़ती है। अब सवाल यह उठता है कि जमा की गई राशि आपको वापस मिल सकती है कि नहीं? महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) ने इस तरह के एक मामले पर फैसला सुनाया है।

क्या था मामला?

महाराष्‍ट्र रेरा के सामने एक मामला आया जिसमें एक शख्स ने 67 लाख के फ्लैट की बुकिंग की थी। जिसके लिए खरीदार ने 3 अप्रैल 2022 को 1 लाख का रुपये जमा किए। लेकिन वित्तीय परेशानियों के चलते उसने अपने फ्लैट की बुकिंग कैंसिल कर दी। बुकिंग के 45 दिनों के अंदर बाकी की राशि जमा करनी होती है, लेकिन वह उस बकाया राशि को जमा नहीं कर पाया। बुकिंग कैंसिल होने के बाद बिल्डर ने फ्लैट की बुकिंग राशि जब्त कर ली।

जमा राशि का 1 प्रतिशत रखे बिल्डर

डेवलपर ने महाराष्‍ट्र रेरा के सामने तर्क दिया कि बुकिंग के दौरान जो शर्तों थी उसके मुताबिक खरीदार ने इस नियम पर सहमति जताई थी। इस दलील को खारिज करते हुए महाराष्‍ट्र रेरा फैसला सुनाया कि डेवलपर शख्स की जमा की गई राशि में से फ्लैट की कीमत का 1 प्रतिशत अपने पास रखकर बाकी की राशि खरीदार को वापस करे। रेरा ने यह फैसला 2022 के एक आदेश का हवाला देते हुए सुनाया, जिसमें कोई खरीदार 45 दिनों के अंदर बुकिंग कैंसिल करता है तो उसकी बुकिंग का 1 प्रतिशत ही जब्त किया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ