देशभर में रोज कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। देश की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार कई परियोजनाएं लेकर आती है। वर्तमान में दिल्ली सरकार ने जेवर एयरपोर्ट तक जाने वालों लिए एक नई योजना बनाई है। साथ ही दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने को लेकर भी एक तारीख सामने आई है। इसके अलावा, दिल्ली में नई सरकार 160 मोहल्ला क्लिनिक पर भी ताला लगाने जा रही है। आम आदमी की जेब पर आने वाले दिनों में असर पड़ने वाला है, क्योंकि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ान महंगी हो होने जा रही है। यहां पढ़ें 5 बड़ी खबरें।
1- जेवर तक DTC बसें
नोएडा एयरपोर्ट तक सफर आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने जेवर एयरपोर्ट तक DTC बसों को चलाने के लिए MOU साइन किया है। अभी इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली के तीन बस अड्डों से बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें आनंद विहार, सराय रोहिल्ला और कमला मार्केट से इलेक्ट्रिक DTC बसों का संचालन होगा। रिपोर्ट में कहा गया कि इस रूट पर भी दिल्ली की तरह ही महिलाओं के लिए बस सेवा एकदम फ्री रहेगी। इस रूट पर सभी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।
ये भी पढ़ें: अयोध्या राममंदिर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कब? राम नवमी पर क्या-क्या होगा?
2- दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना कब से लागू?
दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। इस योजना को लेकर हाल ही में नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना को 10 अप्रैल से लागू किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ समझौते पर बीते दिन साइन होने वाले थे, जो नहीं हो पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 अप्रैल को MOU पर साइन किए जा सकते हैं। इसके बाद ही यह योजना दिल्ली वालों के लिए खोलने की संभावना है। इसके अलावा, किराये पर चल रहे 160 मोहल्ला क्लिनिक को दिल्ली सरकार बंद करने जा रही है।
3- बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है। अब श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय सुबह 7:45 बजे से शुरू होगा, 7:55 बजे श्रृंगार आरती होगी। वहीं, 11.00 से 11.30 के बीच राजभोग लगाया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि 11:55 बजे राजभोग आरती खत्म होगी, जिसके बाद ठाकुरजी की करीब एक घंटे तक इत्र से मालिश की जाएगी। इसके बाद बांके बिहारी के विश्राम का समय होगा।
4- मुंबई से उड़ानें होंगी महंगी
हवाई यात्रा करने वालों की जेब पर जल्द ही असर पड़ने वाला है, क्योंकि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले वित्त वर्ष से उड़ान महंगी होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटिनेस एजेंसी ने इंटरनेशनल यात्रियों से यूजर डवेलपमेंट चार्ज में 463 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने कहा कि एक तरफ UDF वसूल किया जाएगा, तो दूसरी तरफ एयरलाइन लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में लगभग 35 फीसदी तक की कटौती की जाएगी। इस कटौती से मुंबई से हवाई किराये पर पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ेगा।
5- थाईलैंड वीजा 30 दिन का
थाइलैंड पर्यटकों के लिए 60 दिन की जगह 30 दिन का वीजा जारी करने का ऐलान किया गया है। इसे कई मंत्रालयों से मंजूरी भी मिल गई है। यह फैसला अवैध रूप से बिजनेस करने वाले विदेशी नागरिकों को रोकने के लिए लिया गया है। यह नया नियम उन 93 देशों के यात्रियों पर लागू किया जाएगा, जिन्हें पहले 60 दिन तक दूसरे देशों में रहने की इजाजत मिली हुई थी।
ये भी पढ़ें: PMJAY के तहत हुए 68 लाख कैंसर मरीजों का इलाज, ग्रामीण इलाकों को इतने फीसदी मिला फायदा
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines