PMJAY के तहत हुए 68 लाख कैंसर मरीजों का इलाज, ग्रामीण इलाकों को इतने फीसदी मिला फायदा

कैंसर की बीमारी भारत देश में तेजी से फैल रही है। यहां गांव से लेकर शहरों तक इसके मरीज पाए जाते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 13,000 करोड़ मूल्य से लगभग 68 लाख कैंसर मरीजों का उपचार करवाया गया है। इनमें से अधिकतर मरीज गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और ग्रामीण इलाकों के हैं।

pmjay

केंद्र सरकार देशभर में कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिनमें जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता दी जाती है। कई योजनाओं के तहत आम लोगों को फ्री राशन, मुफ्त इलाज और शिक्षा की सुविधाएं दी जाती हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। इस योजना में गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जाता है। हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 68 लाख से अधिक कैंसर के उपचार किए गए हैं, जिनमें से 76% ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए उपचार हैं। दरअसल, संसद में नड्डा से एक सवाल पूछा गया जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि 985 करोड़ रुपये से अधिक के 4.5 लाख से अधिक उपचार कैंसर के खिलाफ लक्षित उपचार के लिए किए गए हैं। यह उपचार केंद्र की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने प्रकार के कैंसर शामिल

पीएमजेएवाई योजना के तहत स्तन, मौखिक और गर्भाशय ग्रीवा जैसे कई गंभीर प्रकार के कैंसरों का उपचार किया जाएगा। इनमें लगभग 200 से अधिक पैकेजों को शामिल किया है, जिसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव थेरेपी जैसी 500 से अधिक प्रक्रियाएं शामिल हैं।

दवाएं भी आधी कीमत पर मिलती हैं

जेपी नड्डा ने साथ ही यह भी बताया कि जन औषधि के स्टोर और 217 अमृत फार्मेसी की मदद से ब्रांडेड और महंगी दवाओं की कीमत से 50-80% कम पर जेनेरिक दवाएं बिकेंगी। कैंसर की तकरीबन 289 दवाएं बाजार में मिलने वाली कीमत से आधी कीमत पर दी जाती हैं। नड्डा ने बताया कि सरकार ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि जिला अस्पतालों में 200 डे केयर कैंसर सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एडवांस कैंसर केयर के लिए देश के विभिन्न इलाकों में 19 राज्य कैंसर संस्थान और 20 तृतीयक कैंसर सेंटर की स्थापना भी होगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ