नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने मीडिया से बातचीत की। पीएम ने इस दौरान कहा शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम 15 अगस्त से पहले मिले थे। 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हुए और हम आजादी का अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।
भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है: PM Modi
पीएम ने कहा कि यह G20Summit सिर्फ एक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं है, यह दुनिया के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर है। इतना बड़ा देश, लोकतंत्र की जननी, इतनी विविधता, इतनी क्षमता- यह दुनिया के लिए भारत को जानने का और भारत के लिए दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर है। जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में अपनी जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है, ऐसे समय में भारत को G20 प्रेसिडेंसी मिलना बहुत बड़ी बात है।
पीएम मोदी ने कहा इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वर्तमान वैश्विक स्थिति के बीच देश को आगे ले जाने के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी पार्टियां चर्चाओं को महत्व देंगी।
सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने की बैठक
संसद सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल के नेताओं से बैठक की। इसकी अध्यक्षता विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने की। बैठक में टीएमसी भी शामिल हुआ। एम्स दिल्ली के सर्वर पर हुए साइबर हमले पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर देंगे बायन
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में “भारत की विदेश नीति में नवीनतम विकास पर” एक बयान देंगे। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज राज्यसभा में दोपहर 2 बजे और लोकसभा में दोपहर 3 बजे बयान देंगे। मालूम हो कि सरकार इस सत्र में 16 बिल पास कर सकती है। यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
22 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
26 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines