दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारत स्थित मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कंपनी के खिलाफ ये एक्शन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के निर्देश पर हुआ, जिसकी जानकारी खुद आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर दी. इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मेटा पर बच्चों से जुड़े कंटेंट कैसे उपलब्ध हुए.
NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने क्या कहा?
साथ ही दिल्ली पुलिस बच्चों के यौन शोषण से जुड़े पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने से रोकने के लिए कंपनी की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा करेगी. NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, आयोग ने मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री की उपलब्धता को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस ने संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़ें: Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
आपको बता दें कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSEAM) कहा जाता है. इस तरह के कंटेंट को शेयर करना बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी सिर्फ ऐसे वीडियो और पोस्ट को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अपने प्लेटफॉर्म पर वायरल होने से रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है.
मेटा के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम पर उठे सवाल
एफआईआर दर्ज होने के बाद मेटा के प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट मॉडरेशन और निगरानी व्यवस्था की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर सकती है कि संबंधित कंटेंट किस माध्यम से प्लेटफॉर्म पर पहुंचा और उसे हटाने और शेयर होने से को रोकने के लिए क्या व्यवस्था मौजूद थी.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से SDRF और दमकल विभाग के 11 कर्मी लापता
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
3 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
4 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
12 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
15 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
16 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
20 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines