हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार को 14 हजार करोड़ तो यूपी को 25 हजार करोड़...वित्त मंत्रालय ने खाेला पिटारा

NDA Government Release TAX Devolution To States : एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रालय एक्टिव मोड में आ गए हैं। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को दी जाने वाली रकम का पिटारा खाेल दिया है। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये की टैक्स डिवोल्यूशन इंस्टॉलमेंट जारी की है। इसमें यूपी को सबसे ज्यादा रकम दी गई है।

विज्ञापन
Tax Devolution

NDA Government Release TAX Devolution To States : एनडीए सरकार को गठन हुए अभी दो ही दिन बीते हैं कि मंत्रालय एक्टिव मोड में आ गए हैं। अब वित्त मंत्रालय ने राज्यों के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया है। वित्त मंत्रालय ने राज्यों को करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये की टैक्स डिवोल्यूशन इंस्टॉलमेंट जारी की है। इसमें आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ख्याल रखा गया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश से TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने और बिहार से JDU प्रमुख नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी का समर्थन केंद्र में NDA को दिया है। इनके सहयोग से ही बीजेपी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यों को यह रकम देना केंद्र का संवैधानिक अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार इसे मोदी के काम की तरह प्रचारित कर रही है। उन्होंने इसे तीसरे दर्ज का पीआर बताया।

आंध्र प्रदेश और बिहार पर विशेष नजर

वित्त मंत्रालय ने अपने पिटारे से आंध्र प्रदेश और बिहार पर विशेष ध्यान पर रखा है। आंध्र प्रदेश को 5655.72 करोड़ रुपये तो बिहार को 14,056.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा रकम उत्तर प्रदेश को दी गई है। वित्त मंत्रालय ने यूपी को 25,069.88 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा हिंसा से गुजर रहे मणिपुर को भी 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

Tax Devolution

विज्ञापन

यहां होगी यह रकम खर्च

केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जो रकम जारी की गई है, उसे राज्य के विकास में खर्च किया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। उस बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्यों को करीब 12.20 लाख करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया था। इस रकम में से 10 जून तक राज्यों को करीब 2.80 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

इन राज्यों को मिली इतनी रकम

राज्य रकम (करोड़ रुपये में)
1. उत्तर प्रदेश 25,069.88
2. बिहार 14,056.12
3. मध्य प्रदेश 10,970.44
4. पश्चिम बंगाल 10,513.46
5. महाराष्ट्र 8,828.08

क्या है टैक्स डिवोल्यूशन

केंद्र सरकार लोगों से विभिन्न चीजों पर टैक्स लेती है। इस टैक्स को केंद्र और राज्य सरकारों के बीच में बांटा जाता है। टैक्स से मिली इस रकम का इस्तेमाल विकास और दूसरो कामों में होता। राज्यों से टैक्स की रकम लेने के बाद केंद्र सरकार इन्हें किस्तों में राज्य सरकारों को देती है। यह काम वित्त मंत्रालय करता है। टैक्स डिवोल्यूशन के बारे में संविधान में आर्टिकल 280(3)(a) में जिक्र किया गया है। इसमें वित्त आयोग तय करता है कि राज्यों को टैक्स का कितना हिस्सा दिया जाएगा। साल 2021 से 2026 तक यह 41 फीसदी है। हालांकि 2020-21 के लिए 42 फीसदी था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘विपक्ष खुद को खुश कर सकता है…’ झुनझुना मंत्रालय बताने वालों को चिराग का जवाब

यह भी पढ़ें : Modi 3.0: कोर टीम के पुराने चेहरों से मिले नए संकेत, BJP के मंत्रालयों के मायने भी समझें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola