क्या मिडिल क्लास को राहत देंगी वित्त मंत्री? निर्मला सीतारमण ने X यूजर को दिया ये जवाब

Finance Minister Answer To X User : सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक यूजर को जवाब दिया। एक्स यूजर ने महंगाई पर चिंता व्यक्त की और वित्त मंत्री के सामने अपनी मांग रखी।

Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। (File Photo)

विज्ञापन

Finance Minister Answer To X User : देश में महंगाई सातवें आसमान पर है, जिससे राहत पाने के लिए हर व्यक्ति कोशिश कर रहा है। महंगाई से राहत की आस में एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर वित्त मंत्री को टैग करके इस पर अपनी चिंता जताते हुए एक पोस्ट किया। इस पर निर्मला सीतारमण ने उस यूजर को जवाब दिया और कहा कि मैं आपकी चिंता को समझ सकती हूं।

जानें क्या बोला यूजर?

Advertisment

तुषार शर्मा नाम के एक्स यूजर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैगकर लिखा- हम देश के लिए आपके प्रयासों और योगदान की प्रशंसा करते हैं और हम आपके प्रति अत्यंत आदरभाव रखते हैं। मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि मिडिल क्लास को कुछ राहत देने पर विचार करें। मैं समझता हूं कि इसमें बहुत सी चुनौतियां हैं, लेकिन यह सिर्फ एक दिल से किया गया अनुरोध है।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब

इस पर वित्त निर्मला सीतारमण का जवाब भी आया। उन्होंने तुषार शर्मा के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि आपके दयालु शब्दों और आपकी समझ के लिए थैंक यू। मैं भी आपकी चिंता को समझती हूं और उसकी सराहना करती हूं। केंद्र की मोदी सरकार एक जवाबदेही वाली सरकार है, जो लोगों को आवाज सुनती है और उन पर ध्यान भी देती है। आपकी समझ के लिए एक बार फिर थैंक यू और आपका इनपुट मूल्यवान है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अबतक 227000 लोग देख चुके हैं। करीब 2000 लाइक मिले हैं और 480 यूजर रिपोस्ट कर चुके हैं। वित्त मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मिडिल क्लास को राहत देने के पक्ष में हैं, लेकिन उनकी भी कुछ सीमाएं हैं। यही वजह है कि टैक्स कटौती का दायरा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ