'महात्मा गांधी पर भी हो केस…', वंदे मातरम विवाद पर शिकायत को लेकर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस मुख्यालय और गोवा में पार्टी प्रोग्राम में वंदे मातरम गाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

vande matram controversy

Credit: News24

कांग्रेस मुख्यालय और गोवा में पार्टी प्रोग्राम में वंदे मातरम गाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे ने मंगलवार को इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राष्ट्रगीत को गाना क्राइम है, तो राष्ट्रपति महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज होनी चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरोप?

बीजेपी ने सोनिया गांधी पर ये आरोप लगाया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान पार्टी हेडक्वार्टर में उन्होंने राष्ट्रगीत को पूरा गाने से रोकने का इशारा किया था. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आजादी दिवस के समारोह में पहले तिरंगा फहराया और उसके बाद वंदे मातरम गाया था. जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी का सबसे पहले इस बात पर ध्यान गया कि गायक पूरा राष्ट्रगीत गा रहे हैं तो उन्होंने खरगे को इशारा किया और बाद में गायकों को रुकने के लिए कहा. हालांकि कांग्रेस की ओर से ये सफाई दी गई कि सोनिया गांधी ने खरगे के लिए कुर्सी लाने के लिए इशारा किया था, जो काफी देर से खड़े थे.

कांग्रेस ने क्या कहा?

बीजेपी के आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ”ये पूरी तरह झूठ है. सोनिया गांधी ने ऐसा नहीं किया. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की तबीयत ठीक नहीं है, वो ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह सकते. इसलिए सोनिया गांधी ने उनकी सेहत का ख्याल करते हुए इशारा कियाा था, नाकि वंदे मातरम रोकने के लिए.” इस मामले पर सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई, जिसपर खरगे भड़क उठे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए- ”हमने वही वंदे मातरम गाया जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने गाया था. अगर ये अपराध है तो सभी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. पिछले 18 सालों से हम वही गाते आ रहे हैं, इसमें वाजपेयी के नेतृत्व वाली उनकी केंद्र सरकार का गाया हुआ वंदे मातरम भी शामिल है और 12 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी ने भी वही वंदे मातरम गाया जो वे इतने सालों से गाते आ रहे हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ