'छात्रों को हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए…', रांची में प्रदर्शनकारियों की मांग पूरी होने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड सरकार और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बनी सहमति पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें ये खबर सुनकर अच्छा लगा.

rahul gandhi

Credit: News24

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड सरकार और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच बनी सहमति पर खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें ये खबर सुनकर अच्छा लगा. राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया- ”झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है, ये खबर सुनकर अच्छा लगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला. छात्रों ने संयम बरता और अपनी बात रखी. यही सही तरीका है, जब छात्र सवाल उठाएं, तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED-CBI से मांगा जवाब, इलाहाबाद HC को दिया ये निर्देश

विज्ञापन

राहुल गांधी ने और क्या कहा?

राहुल गांधी ने आगे कहा- ”हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं और हम इस रिकवरी सिस्टम को पूरी तरह बदल देंगे ताकि हर स्टूडेंट को अपनी मेहनत का पूरा फल मिले और निष्पक्ष प्रतियोगिता का अधिकार मिले. ये सिस्टम पूरे देश में बदलेगा, अब एक ऐसा ढांचा तैयार किया जाएगा जो छात्रों को आगे बढ़ाए, ना कि उन्हें पीछे रोके.” दरअसल, सोमवार को सोरेन सरकार को बड़ा ऐलान करते हुए TDPL के जरिए हुईं सभी परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द कर दी. साथ ही JPSC-CGL की भी परीक्षा रद्द कर दी गई. सीएम के आदेश के मुताबिक, 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गलतियों की जांच की जाएगी. सरकार पारदर्शिता के साथ सुधारों पर काम करेगी.

क्या बोले छात्र?

सीएम सोरेन के फैसले का प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने तहेदिल से स्वागत किया. कई छात्र नेताओं की आंखों में खुशी के आंसू थे. इस दौरान स्टूडेंट लीडर रविंद्र पासवान ने कहा, ”CBI जांच की मांग अभी तक नहीं मानी गई है और जब तक ये मांग पूरी नहीं हो जाती, हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे. हमने एक बड़ी लड़ाई जीत ली है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ बाकी है. हम मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उन्होंने 24 दिनों के बाद हमारी मांग सुनी, लेकिन सवाल ये है कि जब तक CBI जांच नहीं होती, हम अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे.” वहीं, छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सोरेन सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- ”हम छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लेने और हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं. सबसे अहम बात ये है कि जांच बहुत बारीकी से की जा रही है और इसमें शामिल हर भ्रष्ट व्यक्ति को पकड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ