Festival Special Train Schedule Released: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 4 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेने दौड़ाने का फैसला लिया है। ट्रेन कहां से कहां तक जाएंगी और रास्ते में किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी? ट्रेन के रवाना होने और वापस आने की टाइमिंग क्या रहेगी, इसका शेड्यूल जारी हो गया है। इससे जहां यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी, वहीं ट्रेनों में भीड़ में भी कमी आएगी। रेलवे आनंद विहार-पटना, वाराणसी-माता वैष्णो देवी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस और पुणे-गोरखपुर के बीच ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा भी मिलेगी। यात्री समय रहते बुकिंग कराकर फायदा उठाएं।
यह भी पढ़ें: हम बच्चे को नहीं मारेंगे, भ्रूण हत्या पाप है, ऐसे मौत नहीं देंगे…एक मां के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
एक गाड़ी 10 दिसंबर तक के लिए शेड्यूल
ट्रेन नंबर 02391/02392 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल–पटना सुपरफास्ट स्पेशल 6 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 02391 पटना से आनंद विहार के लिए हर शनिवार को दौड़ेगी और यह 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक के लिए शेड्यूल है। ट्रेन नंबर 02392 आनंद विहार टर्मिनल से पटना वापस आएगी, जो हर रविवार को रात के 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5:20 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक के लिए शेड्यूल है। यह ट्रेन अपने रूट पर दोनों साइडों में दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर स्टॉपेज लेगी।
यह भी पढ़ें: आनंद कारज को लेकर नया अपडेट, श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, डेस्टिनेशन वेडिंग से कनेक्शन
बनारस के लिए ट्रेन 2 दिसंबर तक दौड़ेगी
ट्रेन नंबर 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस 27 नवंबर से हर सोमवार को दौड़ेगी। ट्रेन नंबर 01053 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 17 अक्तूबर से 28 नवंबर हर मंगलवार के लिए शेड्यूल है। ट्रेन नंबर 01431/01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे के बीच दौड़ेगी। ट्रेन नंबर 01431 पुणे-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल 20 अक्तूबर से एक दिसंबर के लिए शेड्यूल है। यह हर शुक्रवार को पुणे से चलेगी। ट्रेन नंबर 01053 गोरखपुर-पुणे सुपरफास्ट वापसी में हर शनिवार को गोरखपुर से रात साढ़े 11 बजे चलेगी। यह 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर के लिए शेड्यूल है। ट्रेन रास्ते में दोनों साइड में अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर स्टॉपेज लेगी।
यह भी पढ़ें: ओलंपिक में क्रिकेट शामिल हुआ, PM मोदी ने स्वागत किया, बोले- गर्व की बात, मेजबानी के लिए करेंगे प्रयास
वैष्णो देवी ट्रेन 22 अक्टूबर तक रोज चलेगी
रेलवे ने वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन दौड़ाने का फैसला भी लिया है। माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। ट्रेन नंबर 04610 कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 20 अक्तूबर के लिए शेड्यूल है। ट्रेन नंबर 04609 वाराणसी-कटरा स्पेशल 18 और 22 अक्तूबर के लिए शेड्यूल है। ट्रेन दोनों साइडों में शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर स्टॉपेज लेगी।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
21 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines