ओलंपिक में क्रिकेट शामिल हुआ, PM मोदी ने स्वागत किया, बोले- गर्व की बात, मेजबानी के लिए करेंगे प्रयास

Cricket Entry In Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए ट्वीट लिखा है। जानिए उन्होंने क्या लिखा…

PM Narendra Modi

पीएम मोदी को मिले तोहफों को खरीदने के लिए आखिरी 10 दिन है मौका।

PM Modi Tweet Over Cricket Entry In Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री हो चुकी है। 1900 के बाद अब पहली बार क्रिकेट को ओलंपिक में एंट्री मिली, लेकिन यह गेम 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में नहीं, बल्कि लॉस एंजिल्स में 2028 के ओलंपिक में खेला जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, क्रिकेट ओलंपिक में टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करके ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को गर्व की बात बताया और अपनी खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

PM मोदी बोले- सफलता के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को ओलंपिक गेम्स देखने में मजा जाएगा। ओलंपिक में भी अब चौके-छक्कों की बारिश होगी। यह देश के लिए बड़ी बात है। एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते हम ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के फैसले का विशेष रूप से स्वागत करते हैं। इससे बैट-बॉल वाले इस अनोखे खेल की इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। हम सहयोग करते रहेंगे। BCCI और ICC ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की एंट्री हुई थी

विज्ञापन

बता दें कि 4 दिन पहले इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाच ने ऐलान किया था कि क्रिकेट की ओलंपिक में एंट्री होगी। IOC ने भी इस पर मुहर लगा दी है। ओलंपिक एक विश्व स्तरीय ईवेंट होता है। इसमें दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। क्रिकेट के इसमें आने से एक और वर्ल्ड चैंपियनशिप या वर्ल्ड कप जैसा माहौल बन जाएगा। पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट ने एंट्री की थी, लेकिन सिर्फ महिला टीमें इसमें उतरी थीं।

विज्ञापन

IOC के 2 सदस्यों ने विरोध किया, 97 की मंजूरी ने दिलाई एंट्री

हांगझोउ एशियाई खेलों में क्रिकेट की दोनों महिला और पुरुषों की प्रतियोगिता हुई। अब ऑफिशियली ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हुई है। आयोजन समिति द्वारा 5 गेम्स को ओलंपिक में शामिल करने के प्रस्ताव का IOC को दिया गया था। कमेटी के 99 सदस्यों में से 2 सदस्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। कार्यकारी बोर्ड की सिफारिश पर हाथ उठाकर मतदान करने के लिए कहा गया गया, लेकिन क्योंकि 97 मेंबर मंजूरी दे चुके थे, इसलिए IOC अध्यक्ष थॉमस बाख ने क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए प्रयासरत इंडिया

बता दें कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भाषणा में कहा था कि 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के भारत तैयार है। ओलंपिक सत्र के अधिवेशन में भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों की दिली ख्वाहिश IOC के सामने रखेंगे। भारतीय सरजमीं पर ओलंपिक के लिए देशवासी काफी उत्साहित हैं। 2036 में भारत में ओलंपिक हो, इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा। भारत 2029 के यूथ ओलंपिक के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ