Fastag Annual Pass: देशभर में फास्टैग का एनुअल पास 15 अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा। ये पास 3000 रुपये का होगा, जिससे आप एक साल तक 200 टोल पार कर सकेंगे। इस तरह हर ट्रिप के लिए आपको सिर्फ 15 रुपये पे करने होंगे। रोड ट्रांसपोर्ट और सड़क मार्ग से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए ये एक बड़ा कदम होगा। उन्हें भारी भरकम टोल पे करने से मुक्ति मिल सकेगी। एनुअल पास किस तरह मिलेगा और इसका क्या प्रॉसेस होगा, आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।
इस एप से खरीद सकेंगे एनुअल पास
एनुअल पास के लिए इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की वेबसाइट पर सूचना दी गई है। इसके अनुसार, एनुअल पास सिर्फ राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल एप और NHAI वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे। तीन हजार रुपये का पेमेंट करने के बाद 2 घंटे के अंदर एनुअल पास एक्टिवेट हो जाएगा। जैसे ही एप से एनुअल पास एक्टिवेट होगा, तुरंत मोबाइल पर इसका मैसेज आएगा। इसके बाद जैसे-जैसे आप टोल पार करते जाएंगे, ट्रिप्स कटने के मैसेज आते रहेंगे।
क्या पुराने फास्टैग को करना होगा रिप्लेस?
कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या एनुअल पास खरीदने के लिए पुराने फास्टैग को हटाना होगा। एनएचएआई की ओर से इस बारे में जानकारी साझा की गई है। इसके अनुसार, एनुअल पास खरीदने के लिए पुराने फास्टैग को रिप्लेस करने या नया खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसे मौजूदा फास्टैग पर ही एक्टिवेट किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं मिलेगा फास्टैग का एनुअल पास, अपडेट करना होगा VRN
सिर्फ निजी वाहन मालिकों को सुविधा
एनुअल पास को सिर्फ निजी वाहन ही खरीद सकेंगे। इसे कमर्शियल व्हीकल चलाने वाले लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर कोई निजी वाहन का फास्टैग एनुअल पास कमर्शियल वाहन पर उपयोग करता पाया गया तो इसे तुरंत डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इस बारे में सख्त नियम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: कितने हाइवे पर 3000 वाला फास्टैग पास करेगा काम? PPP मॉडल वाले इन 3 एक्सप्रेसवे पर भी फर्राटा भरेंगे वाहन
जरूरी नहीं होगा एनुअल पास
फास्टैग एनुअल पास जरूरी नहीं होगा। आप चाहें तो पहले वाले फास्टैग से ही चल सकते हैं, लेकिन ये एनुअल पास के मुकाबले महंगा पड़ेगा क्योंकि आमतौर पर नेशनल हाइवे पर एक टोल पार करने के 60 से 100 रुपये तक लगते हैं, एनुअल पास में सिर्फ 15 रुपये ही लगेंगे। इस पास को नेशनल हाइवे के साथ ही एक्सप्रेसवे पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines