Farooq Abdullah Counterattack On PM Modi Mangalsutra Statement : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिग्गज नेता कड़ी धूप में रैली और जनसभा कर रहे हैं और उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र में जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस्लाम धर्म में लिखा है कि जैसे अपने धर्म की इज्जत की जाती है, वैसे ही दूसरे धर्मों की भी इज्जत करो। ऐसा समय कभी नहीं आएगा कि एक मुस्लिम किसी मां-बहन का मंगलसूत्र छीनेगा। मैं भी मुसलमान हूं। मेरे इस्लाम ने यह नहीं सिखाया कि दूसरों से नफरत करो। मैं उतना ही हिंदू से मोहब्बत करता हूं, जितना सिख या मुसलमान से। इसी से भारत तरक्की करेगा।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के खिलाफ मायावती ने उतारा तगड़ा प्रत्याशी, कौन हैं प्रकाश चंद भारद्वाज?
देश में चुनाव नहीं कराना चाहते हैं ये लोग : फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने आगे कहा कि वो एक देश, एक चुनाव के जरिए देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। एक चुनाव करके व्लादिमीर पुतिन की तरह जिंदा रहने तक पीएम होगा और उसके बाद और कोई प्रधानमंत्री बनेगा। इन लोगों का मकसद देश में चुनाव नहीं करने का है।
यह भी पढ़ें : ‘हम कलम तो वो तलवार बांटने वाले…’, उलगुलान रैली में भाजपा पर बसरे तेजस्वी यादव, देखें Video
माताओं-बहनों की प्रॉपर्टी को बांट देगा विपक्ष : पीएम मोदी
आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अर्बन नक्सल सोच वाले लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये मेरी माताओं-बहनों के मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं-बहनों के सोने की जानकारी लेंगे और फिर उस प्रॉपर्टी को बांट देंगे। मनमोहन सरकार ने भी कहा था कि मुस्लिमों का संपत्ति पर पहला अधिकार है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines