लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर BJP का मंथन, कई राज्यों के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
Edited By Kumar Gaurav

BJP
Edited By Kumar Gaurav

BJP
कुमार गौरव, नई दिल्ली: 2023 में 10 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा देशभर में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि करीब 9 राज्यों में संगठन, मंत्री स्तर पर फेरबदल की तैयारी कर चुकी है।
संगठन मंत्रियों का पद संघ से बीजेपी में आए हुए लोगों को दिया जाता है। बीजेपी को जब भी इस तरह का बदलाव करना होता है तब पहले आरएसएस के साथ मंत्रणा होती है, उसके बाद बदलाव होता है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएसएस के बीच इस परिवर्तन को लेकर सहमति बन गई है।
मोटे तौर पर देखा जाए तो विधानसभा चुनाव को देखते हुए और जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां परिवर्तन की संभावना अधिक है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली में भी एमसीडी चुनाव में बीजेपी पिछले 15 साल की सत्ता को खो दिया है। दिल्ली में तो चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा भी हो चुका है।
दिल्ली के संगठन मंत्री सिद्धार्थन को हटाया जाना तय है। उनकी जगह किसी और तेजतर्रार नेता को संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में अपनी ताकत लगाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने वहां ‘सरकार नहीं रिवाज बदलो’ का नारा दिया था लेकिन आंतरिक फूट की वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि हार की गाज वहां के संगठन मंत्री पवन राना पर गिरना तय है। उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी।
और पढ़िए – कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे राहुल, देखें वीडियो
राजस्थान में भी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहा रहा है कि राज्य के संगठन मंत्री चंद्रशेखर का भी हटना तय है, क्योंकि राजस्थान में विपक्ष में होने के बावजूद भी संगठन में रार है। राजस्थान भाजपा में कई गुट बन गए हैं।
असम में वैसे तो विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन बीजेपी वहां के राज्य के संगठन मंत्री फड़िंद्र नाथ शर्मा को बदल कर धनी शर्मा को जिम्मेदारी दे सकती है।
इसके अलावा पंजाब के संगठन मंत्री एम श्रीनिवासुलु, हरियाणा के संगठन मंत्री रविंद्र राजू के प्रभार में भी स्थानीय दिक्कतों की वजह से बदलाव की तैयारी की जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: