Farmers Protest Latest Updates :किसान आंदोलन में बड़ा अपडेट आया है। सोमवार दोपहर किसान संगठनों ने नोएडा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसकेब नोएडा में प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान किया है। किसानों ने जिले की सभी सड़कों से हटने और बातचीत से समाधान निकालने का निर्णय लिया है। बता दें इससे पहले किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अगुवाई में हजारों किसानों ने नोएडा से संसद की तरफ मार्च निकाला था। इस दौरान भारी पुलिस बल ने डीएनडी के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए थे।
इससे पहले किसान संगठनों ने गौतमबुद्ध नगर में दलित प्रेरणा स्थल के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद भी किसान अपने ट्रैक्टर और दलबल के साथ राजधानी की ओर से बढ़ रहे हैं। किसानों के जत्थे को रोकने के लिए 4000 जवान तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: दिल्ली आने वाले रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
वाटर कैनन भी तैनात
पुलिस ने नोएडा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखा है। महामाया फ्लाईओवर से किसानों का ग्रुप दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। पुलिस और किसान आमने-सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से इस फ्लोईओवर में वाहनों का लंबा जाम लग गया है। यहां पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। सुरक्षा बलों ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए हैं।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस की ओर से किसानों की गतिविधियों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकार और अफसरों के पास उनकी मांगों को पूरा करने का वक्त नहीं है। ऐसे में अब वे बिना मांग पूरी हुए अपने घर नहीं लौटेंगे। आपको बता दें कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी।
यह भी पढ़ें : चुनाव परिणाम आने से पहले किसानों का बड़ा ऐलान
जानें किसानों ने कहां से निकाला मार्च?
भारतीय किसान परिषद (BKP), किसान मजदूर मोर्चा (KMM), संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और अन्य किसान संगठनों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। बीकेपी नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसानों के पहले ग्रुप ने नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू किया।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
49 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
59 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines