Farmers Protest: आज दिल्ली आने वाले रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

Farmers Protest Traffic Advisory: किसान आज नोएडा की तरफ से दिल्ली कूच करेंगे। उनका संसद का घेराव करने का ऐलान है। इसलिए नोएडा पुलिस ने दिल्ली आने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके लोगों को उन रास्तों से आने जाने की सलाह दी है।

Traffic Police Advisory Farmers Protest Delhi Chalo March

किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Noida Police Traffic Advisory: किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। आज 2 दिसंबर को 10 किसान संगठन दिल्ली में एंट्री करेंगे। किसानों ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है। बीते दिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने DM, पुलिस कमिश्नर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के CEO और यमुना अथॉरिटी के CEO से मीटिंग की थी, जो विफल रही।

विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी तैयारी भी कर ली है। साथ ही दिल्ली आने वाले कुछ रास्ते बंद करके रूट डायवर्ट किया है। स्कूलों को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। नोएडा पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

12 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान

बता दें कि किसान आज 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू करेंगे। ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकलेंगे। नोएडा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर को दिल्ली से जोड़ने वाली सभी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए हैं। सभी रास्तों पर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग गौतमबुद्धनगर से दिल्ली आने एवं जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाली रोड पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा लोग ट्रैफिक जाम से बचने को इन वैकल्पिक रास्तों को अपना सकते हैं…

विज्ञापन

1- चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर- 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से जा सकते हैं।

2- DND बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड रोड का प्रयोग करके जा सकते हैं।

विज्ञापन

3- कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 होकर जा सकेंगे।

4- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से कालिंदी कुंज होकर जा सकेंगे।

विज्ञापन

5- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिंदी कुंज की ओर तथा सेक्टर-51 से सेक्टर-60 से मॉडल टाउन होकर जा सकते हैं।

6- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करके दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर जा सकेंगे।

विज्ञापन

7- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर जा सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ