---विज्ञापन---

देश angle-right

Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों की 7 मांगें क्या? जिनके लिए आज दिल्ली में मार्च

Farmers Protest and their Demands: किसान आंदोलन एक बार फिर से चर्चा में है। 20 जिलों से हजारों किसानों ने आज राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है। किसानों ने सरकार के सामने कई बड़ी मांग रखी है। आइए जानते हैं किसानों की मांग क्या है?

---विज्ञापन---

Farmers Protest and their Demands: सर्दियां आते ही किसान आंदोलन एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। आज यानी 2 नवंबर को किसानों ने राजधानी दिल्ली का रुख कर दिया है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली में मार्च करने को तैयार है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी बॉर्डर पर बैरिकैडिंग लगा दी है। हालांकि किसान आखिर चाहते क्या हैं? यह सवाल सभी के मन में गोते लगा रहा है। कई महीनों से चल रहा किसान आंदोलन खत्म होने का नाम क्यों नहीं ले रहा है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

किसानों ने सरकार के सामने रखी 7 बड़ी मांगे

किसान आंदोलन में यूपी, हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा समेत 20 जिलों के किसानों ने इस मार्च में हिस्सा लिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि किसानों की मांगे आखिर क्या हैं?

---विज्ञापन---

1. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी रूप से गारंटी दी जाए।

2. किसानों का कहना है कि सरकार किसानों का कर्जा माफ करे। भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए।

---विज्ञापन---

3. सरकार खेत मजदूरों के लिए पेंशन का प्रावधान करे। साथ ही बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी न की जाए।

4. किसानों के खिलाफ थाने में दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।

---विज्ञापन---

5. लखीमपुर खीरी हिंसा 2021 में पीड़ित किसानों को न्याय मिले।

6. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को फिर से बहाल किया जाए। इस कानून से प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% मुआवजा दिया जाए।

---विज्ञापन---

7. पिछले आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को भी मुआवजा मिले।

यह भी पढ़ें- DA Hike पर नया अपडेट! क्या महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जुड़ेगा, जानिए क्यों छिड़ी चर्चा?

---विज्ञापन---

आज आंदोलन का तीसरा चरण

बता दें कि किसानों ने 27 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में धरना दिया था। वहीं 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक किसानों ने यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। अब तीसरे चरण के तहत किसान आज नोएडा के महामाया पुल पर इकट्ठा होंगे। यहां से सारे किसान ट्रैक्टर से दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर बैरियर लगाना शुरू कर दिया है।

बंद होंगे दिल्ली-नोएडा के कई रास्ते

महामाया फ्लाइओवर पर किसानों के जमावड़े से तगड़ा जाम लग सकता है। महामाया फ्लाइओवर से एक रास्ता कालिंदीकुंज के रास्ते नोएडा सेक्टर 18 की तरफ जाता है। यहां से डीएनडी फ्लाइओवर और चिल्ला बॉर्डर भी बेहद नजदीक है। किसान आंदोलन के कारण आज कई रास्ते बंद रहने वाले हैं, जिसे लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लंबे ट्रैफिक से बचने के लिए पुलिस ने लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: आज दिल्ली आने वाले रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी

First published on: Dec 02, 2024 10:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola