Farmers Protest: क्या कल बवाल काटेंगे किसान? पंजाब से दिल्ली कूच का ऐलान, जानें अबतक के अपडेट

Kisan Andolan 2.0 Latest Update: किसान एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। कल 6 दिसंबर को पंजाब के किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। वे शंभू बॉर्डर पर डटे हैं और हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं कि अब तक किसान आंदोलन में क्या कुछ हुआ?

Farmers Protest

दिल्ली कूच करने के लिए बैरिकेड तोड़ते किसान।

Kisan Andolan 2.0 Latest Update: देशभर के किसान कई मोर्चो पर मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। एक धरना MSP समेत कई मांगों को लेकर चल रहा है। एक धरना अब 7 मांगें मनवाने के लिए शुरू किया गया है। इस धरने में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं। गत 2 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत 20 जिलों के किसान एकजुट होकर नोएडा के रास्ते दिल्ली आने के लिए निकले, लेकिन उन्हें नोएडा बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।

विज्ञापन

इधर हरियाणा की तरफ से शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है। पंजाब के किसान 13 फरवरी 2024 से ही शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इन्हीं किसानों ने कल 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। वहीं इस बार किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में नहीं, बल्कि पैदल दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसानों ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस पैदल मार्च का ऐलान किया। वहीं हरियाणा पुलिस ने भी किसानों को रोकने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने पूरी की अपनी तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर ही पंजाब के किसानों को रोकने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। DC अंबाला ने धारा 163 और धारा 144 लागू कर दी है। किसानों को दिल्ली कूच करने से पहले दिल्ली पुलिस से परमिशन लेनी होगी। बिना अनुमति किसान दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगे। अंबाला जिला प्रशासन की ओर से शंभू बॉर्डर पर एक नोटिस चिपकाया गया है। इस नोटिस में लिखा है कि अगर किसान दिल्ली पुलिस की परमिशन ले लेते हैं तो ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन

किसान सड़क पर या सार्वजनिक स्थल पर किसान सभा बुलाने से पहले संबंधित एरिया के थाना प्रभारी को लिखित सूचना देंगे। अगर थाना प्रभारी को किसान आंदोलन या विरोध प्रदर्शन से शांति भंग होने का अंदेशा होगा तो वह परमिशन नहीं देगा। नोटिस में किसानों से अपील की गई है कि वे विरोध प्रदर्शन या पैदल दिल्ली मार्च के फैसले पर पुनर्विचार करें। दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने पर दिल्ली कूच को रद्द करके आगे की रणनीति बनाएं।

विज्ञापन

नोएडा में 3 दिन पहले मचा था बवाल

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर 2 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के किसान जुटे थे। किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू किया था और वे ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया, बल्कि प्रेरणा स्थल पर ही रोक दिया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।

इसके बाद किसान प्रेरणा स्थल पर बैठ गए। किसानों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। इसमें कहा गया कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसके बाद पुलिस ने प्रेरणा स्थल से किसानों को खदेड़ना शुरू किया तो किसानों ने महापंचायत बुला ली। इसमें आने के लिए राकेश टिकैत निकले तो पुलिस ने उन्हें पकड़कर नजरबंद कर लिया। आज फिर जीरो पॉइंट जाने के लिए निकले 34 किसानों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

किसानों की प्रमुख मांगें

1. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी रूप से गारंटी दी जाए।
2. सरकार किसानों का कर्जा माफ करे।
3. भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास दिया जाए।
4. सरकार खेतीहर मजदूरों के लिए पेंशन का प्रावधान करे।
5. बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी न की जाए।
6. किसानों के खिलाफ थाने में दर्ज केस वापस लिए जाएं।
7. लखीमपुर खीरी हिंसा 2021 के पीड़ितों को न्याय मिले।
8. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल किया जाए। कानून से प्रभावित किसानों को 10% प्लॉट और 64.7% मुआवजा दिया जाए।
9. पिछले किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को भी मुआवजा मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ