Centre’s FPO Scheme: केंद्र सरकार द्वारा 10,000 से ज्यादा किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित करने की कोशिशें पिछले चार सालों की मेहनत के बाद सफल होती दिख रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने जो आंकड़े जमा किए हैं, उनका हवाला देते हुए बताया कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ‘लगभग 1100 या 11 फीसदी FPO ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 1,100 FPO में से 340 ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।
डिजिटल प्लेटफार्मों से हो रहा संचालन
FI रिपोर्ट में कहा गया है कि इन FPO की वृद्धि ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC), इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GEM) जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के जरिए इसे चलाया जा रहा है। FI रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ‘अधिकारी ने कहा कि अब सरकार इन हाई परफॉर्मेंस करने वाले FPO को पुरस्कृत करने की प्लानिंग की जा रही है। जिससे दूसरे ऐसे संगठनों को प्रोत्साहन मिल सके।
ये भी पढ़ें: MIG-21: लड़ाकू विमान मिग-21 की सेवाएं खत्म, 62 साल बाद भारतीय वायुसेना देगी विदाई
योजना में कैसे मिलती है मदद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को 2027-28 तक 6,865 करोड़ रुपये के बजट खर्च के साथ शुरू किया गया था। इस योजना में जुड़ रहे हर नए FPO को पांच साल की अवधि के लिए सहायता दी जाती है। हर एफपीओ को तीन सालों के लिए प्रबंधन लागत के लिए 18 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद दी जाती है।
FPO योजना क्या है?
किसान उत्पादक संगठन (FPO) किसान-उत्पादकों के संगठनों के लिए है। यह कंपनी अधिनियम के भाग IXA के तहत या संबंधित राज्यों के सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत होता है। इससे किसानों को काम करने के लिए मदद दी जाती है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के कृषि एवं सहकारिता विभाग ने लघु कृषक कृषि व्यवसाय संघ (SFAC) को एफपीओ के गठन में राज्य सरकारों को सहयोग देने का काम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: UPI Payment से भारत में हर महीने कितनी ट्रांसजेक्शन? IMF की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines