गैंगस्टर भी नहीं डिगा पाया हौसला, खड़ी कर दी 25 लाख करोड़ की कंपनी, कौन है यह अरबपति?

Tata Group के मानद चेयरमैन रतन टाटा का सामना एक बार एक गैंगस्टर से हो गया था, जिसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, वे इस धमकी से डरे नहीं और गैंगस्टर का जमकर मुकाबला किया।

ratan tata

रतन टाटा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ratan Tata fight with Gangster Tata Group: मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके कई फॉलोअर्स हैं। कई बिजनेसमैन उन्हें अपना गुरु मानते हैं। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। हालांकि, उन्हें 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मार्केट कैप वाले इस ब्रांड को स्थापित करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हाल ही, में एक वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उनका सामना एक गैंगस्टर से हो गया था, जिसने उन्हें जान से मरवाने और उनकी कंपनी को बंद कराने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

गैंगस्टर ने टेल्को के अधिकारियों पर कराया हमला 

विज्ञापन

रतन टाटा ने बताया कि एक बार एक गैंगस्टर ने टाटा मोटर्स की एक विशाल यूनियन टेल्को का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। टेल्को में उसके कई साथी काम करते थे। उसने मुझे डराने के लिए टाटा मोटर्स के कुछ अधिकारियों पर हमला करते हुए उनकी जांघ में चाकू घोंप दिया। वह मुझे लगातार धमकी दे रहा था, लेकिन मैं उसके सामने नहीं झुका।

विज्ञापन

टेल्को में गैंगस्टर ने कराई हड़ताल

रतन टाटा ने कहा कि गैंगस्टर ने टेल्को में हड़ताल करा दी। हमला होने के डर के चलते मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया। इस पर मैंने उनका सपोर्ट करने के लिए कई दिन तक प्लांट में रुका और काम शुरू करवाया। कुछ समय बाद गैंगस्टर हार गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा।

विज्ञापन

रतन टाटा को मारने की दी सुपारी

विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद भी गैंगस्टर ने रतन टाटा को परेशान करना नहीं छोड़ा। उससे उन्हें मरवाने की सुपारी दी। लोगों ने रतन टाटा को समझाया कि वे गैंगस्टर से सुलह कर लें, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। रतन टाटा दुनिया भर में लोकप्रिय उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके द्वारा कही गई प्रेरणादायक बातें अक्सर वायरल होती हैं। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ