ब्वॉयफ्रेंड को मार लाश के किए 17 टुकड़े, नाबालिग लड़की ने रची खौफनाक साजिश, क्यों अंजाम दी वारदात?

Boyfriend Murder for Cash: फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसे इस दोस्ती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर लूटपाट करके युवक का गला रेत दिया और लाश के टुकड़े करके फेंक दिए।

Murder Facebook Lover

बोरे में शरीर से नीचे के हिस्से और बैग में ऊपर के हिस्से मिले।

विज्ञापन

Facebook Boyfriend Murder: फेसबुक पर दोस्ती हुई, चैटिंग करके सऊदी अरब से इंडिया बुलाया और युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं लाश के 17 टुकड़े करके उन्हें बैग और बोरे में भरकर डैम में फेंक दिया। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है। पाली थाना के तहत आने वाली चौतमा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालपुर डैम में मिले स्कूली बैग और बोरे में युवक की लाश के टुकड़े मिले। वारदात नाबालिग लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अंजाम दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद वसीम अंसारी उम्र 26 साल निवासी कांताटोला रांची झारखंड के रूप में हुई, जो पिछले ढाई साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था। पुलिस ने लड़की और उसके लिव-इन पार्टनर आरोपी रजा खान निवासी बांसटाल चैतमा कोरबा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई।

विज्ञापन

साजिश करके ऐसे अंजाम दी वारदात

कोरबा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपियों को ओडिशा से पकड़ा गया है, जहां वे छिपकर बैठे थे। उन्होंने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया है। उनसे मृतक की चेन, मोबाइल और 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि साजिश के तहत उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर करके मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया। मोहम्मद वसीम अंसारी को सऊदी अरब से बिलासपुर बुलाया।

दिनभर घूमने के बाद लड़की किराये की बोलेरो में वसीम को लेकर घर आई, जहां उसका प्रेमी रजाक खान पहले से मौजूद था। दोनों ने वसीम के साथ मारपीट की। उससे चेन और मोबाइल छीना। मोबाइल का पासवर्ड जानने के लिए 3 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए। गला रेतकर वसीम को मारा और उसकी लाश के टुकड़ करके डैम में फेंक दिए। फिर दोनों ओडिशा भाग गए।

विज्ञापन

4 साल से दोस्त थे मृतक और हत्यारोपी

पुलिस के मुताबिक, गांव चैतमा में रहने वाली 16 साल की लड़की की दोस्ती फेसबुक पर झारखंड के वसीम अंसारी (26) से हुई। दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों पिछले 4 साल से दोस्त थे। वसीम ढाई साल पहले सऊदी अरब चला गया और वहां से प्रेमिका के लिए तोहफे भेजने लगा। नौकरी करके वसीम ने वहां पैसा कमाया और वही पैसा लूटने के लिए लड़की ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात 9 जुलाई की रात अंजाम दी गई। 11 जुलाई को पुलिस ने लाश के टुकड़े बरामद किए। मामला ट्रेस करते हुए पुलिस हत्या आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ