S Jaishankar On Cross-Border Terrorism: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं को अमेरिका समेत उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर मतभेद बाइलेट्रल रिलेशंस पर असर डाल सकते हैं.
ट्रेड टॉक और टैरिफ का दबाव
न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में पूर्व अमेरिकी राजनयिक डैनियल रसेल के साथ बातचीत करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुश्किलें आई हैं, खासकर जटिल व्यापार वार्ताओं और अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के कारण.
एस जयशंकर ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में छोटे मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और प्रोड्यूसर के होने की वजह से बातचीत शुरू में सोचे गए तरीके से कहीं ज्यादा जटिल हो गई. जयशंकर के मुताबिक अब व्यापार समझौते पर आम सहमति बन गई है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ सिस्टम में बदलाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. उन्होंने रेसिप्रोकल टैरिफ के खत्म होने के बाद अमेरिकी टैरिफ ढांचे में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया और कहा कि सेक्शन 301 के तहत एक नई प्रक्रिया अभी भी तैयार हो रही है.
यह भी पढ़ें- ‘भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए’, UN में रूस ने किया समर्थन, जानें क्या बोले पुतिन के मंत्री?
आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा
जयशंकर ने आतंकवाद को भारत की सुरक्षा से जुड़ी सबसे अहम चिंताओं में से एक बताया, खासकर उन हमलों को जिनका आरोप नई दिल्ली लंबे समय से पाकिस्तान से चलने वाले ग्रुप्स पर लगाती रही है. उन्होंने कहा कि भारत दशकों से पड़ोसी देश की तरफ से फैलाए जा रहे आतंकवाद का सामना कर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि उसके सहयोगियों को इस मुद्दे की गंभीरता को समझने की जरूरत है. जयशंकर के मुताबिक अगर कोई सहयोगी देश भारत की किसी बड़ी चिंता को ठीक से नहीं समझता या उसकी अहमियत नहीं मानता, तो इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है. भारत पहले भी कह चुका है आतंकवाद के खिलाफ हमारी ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ है.
यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान में स्टेट स्पॉन्सर आंतकवाद’, हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी’, UNGA में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
भारत की रणनीतिक ऑटोनॉमी
विदेश मंत्री ने भारत की विदेश नीति के नजरिए और बदलती वैश्विक व्यवस्था पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तेजी से बहुध्रुवीय (मल्टीपोलर) होती जा रही है, जिसमें देश एक साथ कई बड़ी ताकतों के साथ संबंध बनाए हुए हैं. जयशंकर ने तर्क दिया कि खुद वाशिंगटन भी चीन, रूस, यूक्रेन, एशिया और यूरोप के साथ रिश्ते बना रहा है, जो उस रणनीतिक लचीलेपन जैसा ही नजरिया है जिसे भारत पारंपरिक रूप से अपनाता रहा है.
UNGA में पाकिस्तान को करारा जवाब
उनकी ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके भाषण के कुछ ही वक्त बाद आईं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया और उसे बार-बार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश बताया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत का अपना बचाव करने का अधिकार बना रहेगा, साथ ही यह भी कहा कि आतंकवाद और गुडविल एक साथ नहीं चल सकते. जयशंकर ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के दौर में, कूटनीति अब सिर्फ सरकारों और राजनयिकों से ही नहीं, बल्कि जनमत से भी तेजी से आकार ले रही है.
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
15 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
22 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
38 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines