'भारत को UNSC की स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए', UN में रूस ने किया समर्थन, जानें क्या बोले पुतिन के मंत्री?

UNSC के सेशन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि किसी भी सुधार में स्थायी सदस्य के किसी भी अधिकार को कम किया जाना सही नहीं है.

Russia supports india

भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनाने के लिए रूस ने की तरफदारी (Photo: ANI)

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य बनाने के लिए रूस ने तरफदारी की है. UNSC के सेशन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि किसी भी सुधार में स्थायी सदस्य के किसी भी अधिकार को कम किया जाना सही नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि अतिरिक्त स्थायी सीटें सिर्फ पश्चिमी देशों को नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि परिषद में पहले से ही उनका काफी प्रतिनिधित्व है. लावरोव ने खास तौर पर जर्मनी और जापान का जिक्र किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी-जापान पर लगाया आरोप

लावरोव ने आगे कहा कि UNSC में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का वर्चस्व बढ़ना चाहिए. उन्होंने जर्मनी और जापान का नाम लेते हुए कहा कि वो सैन्यवाद और बदले की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं. लावरोव ने ये भी साफ किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के दौरान स्थायी सदस्यों के अधिकारों और शक्तियों में कमी नहीं होनी चाहिए. आपको बता दें कि इस दौरान लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की. दोनों देशों के विदेश मंत्री बड़ी ही गर्मजोशी से मिले.

भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर मांग जारी

दरअसल, UNSC में कुल 15 मेंबर हैं. इनमें 5 स्थायी सदस्य हैं- चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका. इन सभी को वीटो पावर मिली हुई है. 5 स्थायी सदस्यों के अलावा सुरक्षा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, जिनका कार्यकाल महज 2 साल का होता है. 1990 के दशक से भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनाने की मांग जारी है. 2008 से UN में सुरक्षा परिषद सुधार पर औपचारिक बातचीत शुरू हुई. 2010 में भारत ने ब्राजील, जर्मनी और जापान के साथ G4 ग्रुप बनाकर स्थायी सीट की मांग आगे बढ़ाई. आज भी ये मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन UNSC के सदस्य देशों के बीच नए स्ट्रक्चर को लेकर सहमति नहीं बन पाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ