EPFO: PF के पैसे निकालना होगा अब और भी आसान, जल्द होगा वर्जन 3.0 लॉन्च

अब आपको PF अकाउंट से पैसा निकालने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से EPF विड्रॉल को आसान बनाने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही EPFO सब्सक्राइबर्स अपने PF का पैसा सीधे UPI और ATM से निकाल सकेंगे।

EPFO Update

EPFO Update

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी

यह सब EPFO ​​के नए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर वर्जन 3.0 के जरिए संभव होगा, जिसे मई या जून 2025 तक लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस पूरी पहल का उद्देश्य आपके रिटायरमेंट फंड तक पहुंच को आसान, तेज और परेशानी मुक्त बनाना है। बता दें कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इसकी पुष्टि की है।

पीएफ से जुड़ी सुविधाएं होंगी और भी आसान

EPFO जल्द ही अपने करोड़ों सदस्यों के लिए EPFO ​​वर्जन 3.0 में नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सेवा को तेज, पारदर्शी और परेशानी मुक्त बनाना है। आइए जानते हैं इस नई व्यवस्था में आपको क्या-क्या नई सुविधाएं मिलने वाली है-

विज्ञापन

एटीएम निकासी सुविधा- पीएफ धारक अब बैंक की तरह एटीएम से भी अपना पीएफ फंड निकाल सकेंगे। यह सुविधा बेहद सरल और समय बचाने वाली होगी।

ऑटो-क्लेम सेटलमेंट- इस सुविधा के माध्यम से पीएफ क्लेम का निपटारा बहुत ही कम समय में अपने आप हो जाएगा और पैसा सीधे यूजर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। इस प्रक्रिया से क्लेम सेटलमेंट बेहद तेज हो जाएगा।

विज्ञापन

डिजिटल अकाउंट करेक्शन- अब किसी भी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि आदि को सही करने के लिए भौतिक फॉर्म की जरूरत नहीं होगी। सब कुछ ऑनलाइन किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया से कनेक्शन आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

OTP आधारित अपडेट- खाते से जुड़ी जानकारी या बैंक डिटेल में बदलाव अब सिर्फ OTP (वन टाइम पासवर्ड) के जरिए ही संभव होगा। इससे आपके खाते की सुरक्षा मजबूत होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ