ATM से कब तक निकाल पाएंगे PF के पैसे? सामने आया नया अपडेट, जानें सबकुछ

ATM से पीएफ के पैसे निकालने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया कि इसी साल मई या जून तक पीएफ के पैसे निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।

EPFO ATM Withdrawal
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को लेकर जानकारी दी है। नए अपडेट के मुताबिक अब EPFO यूजर्स का जल्द ही इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि ईपीएफओ का संस्करण 3.0 मई या जून तक लॉन्च होने वाला है। यह बदलाव 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। जिससे PF से पैसे निकालने के लिए लगने वाला लंबा समय कम हो जाएगा। जानिए उन्होंने इस पर और क्या कुछ कहा?

EPFO का नया संस्करण

मनसुख मंडाविया ने कहा कि नए संस्करण में भारी और लंबी फॉर्म भरने की प्रक्रिया या दावों और सुधारों में लगने वाला समय काफी हद तक कम होगा। लाभार्थी OTP के वेरिफिकेशन करके अपने ईपीएफओ खातों और जनादेशों को अपडेट करने और अपनी पेंशन पात्रता की निगरानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘ईपीएफओ जल्द ही एक मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म की मदद से संस्करण 3.0 को लागू करेगा।

Advertisment

ATM से निकलेंगे पैसे

इसके साथ ही ऑटो-क्लेम सेटलमेंट, डिजिटल सुधार और एटीएम के जरिए पैसे निकाले जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मई या जून तक का प्लान बनाया है। इस प्रक्रिया से सेवाएं आसान होंगी और ये EPFO को सुलभ और कुशल बनाएगा। उन्होंने कहा कि दावों के तेजी से निपटान के कारण, ग्राहक के बैंक खाते में पैसे जल्दी डाल दिए जाएंगे।

इसके अलावा भी कई बदलाव

EPFO के अलावा, सरकार कई योजनाओं का एकीकरण करने का प्लान बना रही है, जिसका उद्देश्य पेंशन कवरेज को सुव्यवस्थित और मजबूत करना है। इसी के लिए अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और श्रमिक जन धन योजना समेत कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के एकीकरण पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि EPFO के पास वर्तमान में सरकार की गारंटी के साथ लगभग 27 लाख करोड़ रुपये का फंड मौजूद है, जो 8.25 फीसदी तक ब्याज देता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ