सैलरी मांगने पर मालिक रोज करता था बेइज्जत, मारपीट से परेशान नाबालिग ने उठाया घातक कदम

Employer murder not Paying Salary employee Assaulting: ओडिशा में एक नाबालिग लड़के ने सैलरी न मिलने की वजह से अपने मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि उसका मालिक रोज उसकी बेइज्जती और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

सैलरी मांगने पर मालिक रोज करता था बेइज्जत, मारपीट से परेशान नाबालिग ने उठाया घातक कदम, कर दी हत्या
विज्ञापन

Employer murder not Paying Salary employee Assaulting: ओडिशा के बेरहामपुर में एक नाबालिग ने कथित तौर पर सैलरी न मिलने की वजह से अपने मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 15 साल का नाबालिग लड़का यहां पर एक रेस्टोरेंट में 1,500 रुपए की सैलरी पर काम कर रहा था। लेकिन उसका मालिक उसकी सैलरी नहीं दे रहा था, जब भी वह सैलरी की मांग करता था तब उसका मालिक उसे बेइज्जत और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने अपने मालिक की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों एक ही कमरे पर रहते थे साथ

इस मामले में पुलिस ने बताया कि गोलपालपुर में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले 37 वर्षीय शख्स की उसके यहां काम करने वाले शख्स ने हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि जब वह सो रहा था तब लड़के ने पटिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आगे बताया कि जब भी उसने वेतन मांगा तो उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। जिसके चलते उसने अपने मालिक की हत्या कर दी। उसका क्षत-विक्षत शव रविवार को उसके किराए के कमरे में मिला।

Advertisment

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हालांकि, उसने लड़के को उसकी मजदूरी नहीं दी, और जब भी उसने अपना बकाया मांगा, तो वह आदमी उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवाना विवेक एम ने कहा कि उसने लड़के को हटाने की कोशिश करने पर पुलिस केस करने की धमकी भी दी। 29 नवंबर की सुबह जब वह आदमी सो रहा था, तो लड़का एक भारी पत्थर लाया और उससे उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि फिर उसने उस पर लोहे के क्लैंप से भी वार किया। इसके बाद वह घर को बंद कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ